udise plus TEACHER ENTRY यूडाईस प्लस पर शिक्षको की जानकारी अपडेट करना

यू डाईस प्लस पर शिक्षक माॅडूयल अन्तर्गत किये जाने वाले कार्य

1. पूर्व सत्र में दर्ज किये गये शिक्षक यदि वर्तमान मंे है तो उनकी प्रोफाईल अपडेट करना।
2. यदि कोई शिक्षक का हंस्तातरण हो गया, मृत्यु, रिटायर हो गया तो उसे स्कुल से लेफ्ट करना।
3. अन्य किसी संस्था से शिक्षक आया तो उसे इंपोर्ट कर उसकी प्रोफाईल अपडेट करना।
4. नवीन शिक्षक पदस्थ हुआ हो तो उसे ऐड के आपॅशन से जोड़कर जानकारी भरना।
5. संस्था कार्यरत गैर शैक्षिक स्टाफ को जोड़ना ओर उनकी जानकारी भरना । जैसे सहायक गे्रड-3, लेखापाल, भृत्य, कम्प्यूटर आॅपरेटर, ड्राइवर, इत्यादि की जानकारी भरना
6. सम्पूर्ण जानकारी पूर्ण होने पर click here to mark complete करना


udise plus techer entry


सत्र 2024-25 हेतु यूडाईस प्लस पर शिक्षको की जानकारी अपडेट करना हेतु आपको यूडाईस प्लस पर टीचर्स माॅडयूल पर लाॅगिन करना होगा। जिसकी लिंक नीचे है। 

 https://udiseplus.gov.in/udiseteacher/

संस्था के डाईस कोड और पासवर्ड से लागइन होने के बाद आपको क्लिक हियर टू ओपन टीचर डीसीएफ पर क्लिक करे 




इसमें आपको टोटल टीचर्स की संख्या दिखाई देगी


 जिसका स्क्रीन शाॅट नीचे है पर क्लिक करे। 




तत्तपश्चात आपको विद्यालय में पूर्व सत्र में यूडाईस प्लस पर दर्ज शिक्षक दिखाई देगे। इसमें से यदि कोई शिक्षक संस्था छोड़कर चला गया या मृत्यु होगई या रिटायर हो गया। उसे आपको लेफ्ट स्कुल पर क्लिक कर कारण सहित लेफ्ट करना है। 

उसके बाद आपको कार्यरत शिक्षक की जनरल प्रोफाईल अपोइमेंट प्रोफाईल टेनिंग प्रोफाईल को अपडेट करना है। इसमें टेनिंग प्रोफाईल में दो आपशन नवीन एड हुये पहला दीक्षा एप्प टेनिंग एवं दूसरा सीटीईसी/सेट पास का इसकी जानकारी सही भरना है और अपडेट करना है। 


इसके पश्चात आपकी संस्था में कोई शिक्षक अन्य विद्यालय से आया

 है उसके पेन नंबर दर्ज कर इंपोर्ट करना है। तथा नवीन शिक्षक भर्ती हुआ है तो उसे एड टीचर्स से एड करना है। 

udise plus teacher import

 

साथ ही यूडाईस पर इस बार संस्था के अन्य शासकीय कर्मचारी को भी जोड़ना है जैसे भृत्य, लेखापाल, सहायक ग्रेड - 3

teacher entry


अंत में सभी शिक्षक की प्रोफाईल अपडेट होने के बाद आपको  click here to mark complete क्लिक कर रिमार्क दर्ज करते हुये

 अपडेट स्टेटस पर क्लिक करना है। यदि आप इस पर क्लिक कर लॉक नही करते तब तक एंट्री कंप्लीट nhi होगी   







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ