uidse plus studnet entry यूडाईस प्लस पोर्टल पर संस्था स्तर से स्टूडेंट एन्ट्री माडॅयूल

hi

 

Udise plus 2024-25

सत्र 2024&25 अन्तर्गत यूडाईस प्लस पोर्टल पर संस्था स्तर से स्टूडेंट एन्ट्री माडॅयूल को प्रारंभ कर दिया गया है। जिसमें संस्था स्तर से संस्था प्रधान को

1-     गत वर्ष 2023-24 में पंजीकृत बच्चो की कक्षा उन्नत करना

2- बच्चो की udise Plus पर प्रोफ़ाइल  (gp ep fp )अपडेट करना 

3-      जो बच्चे संस्था में अध्ययनरत नही है उन्हें टीसी प्रदाय कर बाहर करना

4-      अन्य संस्था से आये बच्चो को जोड़ना एवं नवीन बच्चो को जोड़ने का कार्य किया जाना है।

 

तो आईए जाने है ये कार्य कैसे किये जाने है

सबसे पहले पासवर्ड नही ज्ञात हो तो फारगेट पासवर्ड के आपशन पर जा कर पासवर्ड प्राप्त करना होगा जिसके लिए प्रधान पाठक को डाईस कोड एवं मोबाईल नं. दर्ज करना होगा यदि आपका मोबाईल नं पोर्टल पर दर्ज न हो तो विकासखण्ड एमआईएस से सम्पर्क करे। फारगेट पासवर्ड लिंक https://udiseplus.gov.in/ud/forgPinPage

पासवर्ड प्राप्त होने के बाद आपको संस्था प्रधान को यूडाईस प्लस पर स्टूडेंट माडॅयूल अन्तर्गत जा कर संस्था के डाईस कोड एवं पासवर्ड से लॉगइन करना होगा।

लॉगइन लिंक https://sdms.udiseplus.gov.in/p1/v1/login


लॉगिन होने के Year 2024-25 पर क्लिक करना है 


Udise 2024-25


नोट = यदि आप ब्लॉक एंट्री यूजर से कार्य कर रहे हो तब आपको ब्लॉक के स्कूल की लिस्ट दिखाई देगी आपके स्कूल के सामने go बटन पर क्लिक करे 


   Progression Activity  2024-25 में अध्ययनरत बच्चो की कक्षाउन्नत 


सत्र 2024-25 अन्तर्गत यूडाईस प्लस पोर्टल पर सत्र 2024-25 में अध्ययनरत बच्चो की कक्षाउन्नत करने के लिए आपको Progression Module में GO बटन पर क्लिक करना होगा उसके बाद कक्षा ओर सेक्शन चूनना होगा।




उसके बाद आपको कक्षा के बच्चो सूची प्रदशित होगी जिसमें आपको बच्चे का रिजल्ट डालकर अपडेट पर क्लिक करना है प्रत्येक बच्चे को पृथक-पृथक अपडेट करना होगा। इसमें आपको एक ऑपशन पर ध्यान देना है

जब कक्षा के सभी बच्चो का रिजल्ट अपडेट हो जाने पर फाइनेलाज बटन पर क्लिक करे। उसके पश्चात जब आप सभी कक्षाओ के रिजल्ट अपडेट कर देगे


NOTE :- Schooling Status (2024-25) इसमें आपको दो विकल्प दिये है यदि संस्था में सत्र 2024-25 में बच्चो अध्ययनरत है तो उसे सेम स्कुल विकल्प पर सेलेक्ट करे। यदि अध्ययनरत नही है तो उसे लेफट स्कुल विथ टीसी पर क्लिक कर अपडेट करे


 

  • प्रोग्रशन मॉड्यूल से सारे स्टुडेंट का रिजल्ट अपडेट करने के बाद आपको udise पर सभी बच्चो की प्रोफ़ाइल अपडेट करना होगी । 

यूडाईस प्लस पर बच्चो की प्रोफाईल अपडेट करना

आपके द्वारा प्राग्रेसन ऐक्टीवीटी के माध्यम से बच्चो की कक्षा उन्नत करने के बाद तथा प्रोगे्रसन ऐक्टीवीटी का सम्पूर्ण डाटा फाइनालाइज करने के बाद आपको प्रत्येक बच्चे की प्रोफाईल अपडेट करना होगी। इसी प्रोफाईल के आधार पर भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण योजनाएॅ स्वीकृत होती है। तो आईए जानते है। 




आपको स्कूल डेशबोर्ड पर क्लिक करना होगा जिसमें आपको कक्षा वार नामांकन दिखाई देगा। इसमें आपको व्यू और मेनेज पर क्लिक करना होगा। जिसमें आपको कक्षा में यूडाईस प्लस पर दर्ज बच्चो की सूची दिखाई देगी। इसमें प्रत्येक बच्चे के अंत में GP EP FP सेक्शन दिखाई देगे आपको GP पर क्लिक करते हुय बच्चो की समस्त जानकारी दर्ज करना है। 


  • इसी के साथ यदि कोई बच्चा अन्य स्कूल से आया हे तो उसका pen नबर केसे सर्च करे और उसे इंपोर्ट कैसे करे 


 Search Student अन्य संस्था से आये बच्चो की पेन नंबर कैसे जाने 

यदि वर्तमान सत्र में अन्य संस्था से कोई स्टूटेंड संस्था में प्रवेशित होता है तो यूडाईस प्लस पर उसको इंपोर्ट करने हेतु पेन नंबर की जरूरत होती है । आप विद्यार्थी का पेन नंबर Search Student  पर क्लिक कर देख सकते है यह एक ग्लोबल सर्च आॅपशन से जिसमें आप बच्चे का नाम, पिता का नाम, माता का नाम दर्ज कर भी पेन नंबर जान सकते है। 


Import Module  अन्य संस्था से आये बच्चो का ईपोर्ट कैसे करे


Import Module इस ऑपशन के द्वारा अन्य संस्था से आये बच्चो को अपनी संस्था में दर्ज करते है। अन्य संस्था से आये बच्चे का दर्ज करने के लिए नेशनल कोड अनिवार्य है  इंपोर्ट करने के बाद आपको उसकी udise प्लस पर प्रोफ़ाइल भी अपडेट करना अनिवार्य हे


IMPORT STUDNET

  • यदि कोई स्टुडेंट reulst अपडेट के समय लेफ्ट करने या बाद में टीसी लेकर गया उसे कैसे हटाएं 

Transfer Certificate Module / Mark Dropout यूडाईस प्लस पर बच्चे का संस्था से कैसे हटाये

 

यूडाईस प्लस पर यदि कोई स्टूटेंड कक्षाउन्नत करने के बाद यदि कोई बच्चा संस्था से चला जाता है तो उसे यूडाईस प्लस Transfer Certificate Module / Mark Dropout पर जा कर PEN NO दर्ज कर गो पर क्लिक करना होगा कारण दर्ज करते हुये कि लेफट कर सकते है। 

LEFT STDUENT



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ