Arjun Kapoor Birthday Interesting Facts; Sridevi Husband | Parents Divorce | अर्जुन कपूर @40, सलमान की बहन-भाभी को डेट किया: श्रीदेवी को मां नहीं माना, उनकी मौत के बाद सौतेली बहनों से सुधरे रिश्ते

Arjun Kapoor Birthday Interesting Facts; Sridevi Husband | Parents Divorce | अर्जुन कपूर @40, सलमान की बहन-भाभी को डेट किया: श्रीदेवी को मां नहीं माना, उनकी मौत के बाद सौतेली बहनों से सुधरे रिश्ते


8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अर्जुन कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। - Dainik Bhaskar

अर्जुन कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज 40 साल के हो गए हैं। अर्जुन उस परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जिसकी हिंदी सिनेमा में एक अलग ही पहचान है। हालांकि बाहर से अर्जुन की जिंदगी जितनी चकाचौंध भरी नजर आती है, अंदर से उतनी ही उतार-चढ़ाव से भरी रही है।

साल 1996 में माता-पिता के तलाक का असर अर्जुन पर सबसे ज्यादा पड़ा और वे डिप्रेशन का शिकार हो गए। वहीं, जब बोनी कपूर ने श्रीदेवी से दूसरी शादी की तो उनके पिता से भी रिश्ते बिगड़ने लगे। सिर्फ श्रीदेवी ही नहीं, अर्जुन का अपनी दोनों सौतेली बहनों जान्हवी कपूर और खुशी कपूर से भी कोई खास रिश्ता नहीं था।

हालांकि श्रीदेवी का अचानक निधन हुआ, तो हालात बदल गए। अर्जुन ने अपने सारे गिले-शिकवे भुलाकर बड़े भाई का फर्ज निभाया। इसके अलावा अर्जुन की लव लाइफ भी हमेशा चर्चा में रहीं। उन्होंने सलमान खान की बहन और भाभी दोनों को डेट किया है।

आज, अर्जुन कपूर के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें…

माता-पिता के तलाक से डिप्रेशन, श्रीदेवी को नहीं करते थे पसंद

बोनी कपूर की पहली शादी मोना शौरी से 1983 में हुई थी। कपल के दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। जब अर्जुन सिर्फ 10 साल के थे, तब उन्होंने अपने माता-पिता को अलग होते देखा। दरअसल, बोनी कपूर श्रीदेवी से शादी करना चाहते थे। उन्होंने मोना से साफ-साफ कह दिया था कि वह श्रीदेवी के बिना नहीं रह सकते। इसी वजह से 1996 में मोना और बोनी का तलाक हो गया और उसी साल बोनी ने श्रीदेवी से दूसरी शादी कर ली।

अपने माता-पिता के तलाक का अर्जुन पर गहरा प्रभाव पड़ा। इसका असर न सिर्फ उनकी पढ़ाई पर पड़ा, बल्कि वह मानसिक रूप से भी परेशान रहने लगे। राज शमानी के साथ एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने इस बारे में खुलकर बात की थी।

उन्होंने कहा, ‘जब मैं 10 साल का था, तब मेरे माता-पिता का तलाक हुआ। उस समय मुझे यह नहीं लगा था कि यह बात मुझे इतनी गहराई से प्रभावित करेगी या मेरी जिंदगी की दिशा बदल देगी, क्योंकि उस वक्त मैं बस उस पल को जी रहा था, लेकिन अब जब पीछे मुड़कर देखता हूं, तो बहुत सी बातें समझ में आती हैं।’

अर्जुन ने आगे कहा, ‘उस समय पापा दो बड़ी फिल्मों प्रेम और रूप की रानी चोरों का राजा पर काम कर रहे थे। उन पर इन फिल्मों को पूरा करने और रिलीज करने का बहुत प्रेशर था। इसी कारण हम दोनों के बीच कभी वो सामान्य बाप-बेटे वाला रिश्ता नहीं बन पाया, जैसा आमतौर पर होता है, जहां पिता स्कूल छोड़ने आते हैं या लेने जाते हैं।

ऐसा नहीं है कि उन्होंने कोशिश नहीं की, लेकिन वो रिश्ता कभी बन नहीं पाया और फिर समय के साथ दूरी बढ़ती चली गई। अब जब मैं उस दौर को याद करता हूं, तो वह समय मुझे काफी ट्रॉमैटिक लगता है।’

2012 में कैंसर के कारण अर्जुन की मां मोना का निधन हो गया था।

2012 में कैंसर के कारण अर्जुन की मां मोना का निधन हो गया था।

150 किला था वजन, अस्थमा भी हो गया था

अर्जुन बोले, ‘पेरेंट्स के तलाक के समय मुझे इमोशनल झटका लगा था तो मैंने खाने को एन्जॉय करना शुरू कर दिया। उस समय इंडिया में फास्ट फूड का कल्चर आया ही था तो मैं दबाकर खाने लगा। उस समय खुद को रोक पाना मुश्किल था क्योंकि एक हद के बाद आपको कोई रोकने वाला नहीं होता।

मैं एक ऐसे पड़ाव पर पहुंच गया था जब मुझे अस्थमा हो गया था। मेरे शरीर में इंजरी हो गई थी और 16 की उम्र में मेरा वजन 150 किलो तक पहुंच गया था। ज्यादा वजन और अस्थमा होने के कारण मैं 10 सेकेंड भी नहीं दौड़ पाता था ।’

एक समय ऐसा भी था जब अर्जुन कपूर का वजन 150 किलो था।

एक समय ऐसा भी था जब अर्जुन कपूर का वजन 150 किलो था।

‘श्रीदेवी बस मेरे पिता की पत्नी हैं, मेरी मां नहीं’

ऐसा कहा जाता है कि जब बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी करने के लिए मोना को तलाक दिया, तब अर्जुन कपूर इससे काफी भड़क गए थे। यही वजह थी कि अर्जुन ने श्रीदेवी को कभी अपनी मां के रूप में नहीं अपनाया, बल्कि वह उन्हें केवल अपने पिता की दूसरी पत्नी मानते थे।

अर्जुन कपूर का अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर से भी कोई रिश्ता नहीं रहा। साल 2014 में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में अर्जुन ने इस बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने स्वीकार किया कि बोनी कपूर से उनका संपर्क रहा है, लेकिन श्रीदेवी और उनकी बेटियों से कोई रिश्ता नहीं है।

श्रीदेवी के निधन के बाद निभाया बड़े भाई का फर्ज

फरवरी 2018 में श्रीदेवी के निधन के दौरान अर्जुन कपूर ने सारे-गिले शिकवे भुलाकर बड़े भाई होने का फर्ज निभाया। उन्होंने न सिर्फ अपनी सौतेली बहनों जान्हवी और खुशी को इस दुख की घड़ी में सपोर्ट किया, बल्कि उन्हें अपनाया भी। अब वह अपनी बहन अंशुला की तरह ही जान्हवी और खुशी का ख्याल रखते हैं।

पिंकविला के साथ बातचीत में अर्जुन ने जाह्नवी और खुशी के साथ रिश्ते पर कहा, ‘जब श्रीदेवी के निधन की खबर मिली तब मैं पंजाब में था। मेरी मां भी यही चाहती थीं कि मैं अपने पापा और परिवार का साथ दूं। मैं एक अच्छा बेटा और भाई बन सकता हूं तो क्यों ना बनूं। मेरे लिए तो अच्छा है कि मुझे 2 और बहनें मिल गईं। वहीं अपने पिता की मदद करके मुझे बहुत राहत भी मिली। हमारे रिश्ते की शुरुआत अच्छे से हुई।

18 की उम्र में हुआ था सलमान खान की बहन से प्यार

अर्जुन कपूर हमेशा अपनी लव लाइव को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। साल 2012 में उन्होंने सलमान की बहन अर्पिता को डेट किया था। एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने कहा था, मेरा पहला सीरियस रिलेशन अर्पिता से था। हम एक दूसरे को देखकर दिल दे बैठे थे। हमारे रिश्ते की शुरुआत मैंने प्यार क्यों किया की शूटिंग के दौरान हुई थी। डेटिंग पीरियड के दौरान में अर्पिता के भाई सलमान खान से डरा हुआ था, लेकिन मैं उनके पास गया और सब कुछ बता दिया।

मैंने खुद अर्पिता के परिवार को भी अपने रिश्ते के बारे में बता दिया और वो सब बेहद दयालु निकले। सब हैरान जरूर हुए, लेकिन बाद में उन्होंने हमारा रिश्ता स्वीकार कर लिया। उस समय मुझे लगा था कि जिंदगी में सब कुछ सही चल रहा है, लेकिन इसी बीच अर्पिता ने मुझसे अचानक ब्रेकअप कर लिया। हालांकि इसके बाद भी सलमान सर ने मुझे बहुत सपोर्ट किया। ।

अर्जुन ने 18 साल की उम्र में अर्पिता खान को डेट किया था

अर्जुन ने 18 साल की उम्र में अर्पिता खान को डेट किया था

सोनाक्षी सिन्हा से जुड़ा नाम

इंडस्ट्री में कदम रखने के कुछ महीनों बाद ही अर्जुन कपूर का नाम सोनाक्षी सिन्हा से जुड़ने लगा, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और दोनों की राहें हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गईं।

8 साल तक मलाइक को किया डेट, फिर हो गया ब्रेकअप

सलमान की बहन अर्पिता के बाद अर्जुन का नाम उनकी एक्स भाभी मलाइका अरोड़ा से जुड़ने लगा था। दोनों को अक्सर साथ देखा जाने लगा था जिससे दोनों का रिश्ता जल्द ही मीडिया के सामने आ गया।

साल 2019 में मलाइका ने अर्जुन के 34वें जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने रिश्ते की ऑफिशियली अनाउंसमेंट की थी। देखते ही देखते दोनों इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल में से एक बन गए। दोनों ने आठ साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन साल 2024 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

फिलहाल एक्टर सिंगल हैं। अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं।

फिलहाल एक्टर सिंगल हैं। अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं।

एक नजर अर्जुन कपूर के फिल्मी करियर पर…

सलमान खान की फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर थे

अर्जुन ने साल 2003 में निखिल आडवाणी की फिल्म ‘कल हो ना हो’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। इसके बाद उन्होंने निखिल आडवाणी की ही अगली फिल्म सलाम-ए-इश्क: ए ट्रिब्यूट टू लव’ (2007) में भी असिस्टेंट के तौर पर काम किया था। सलमान खान स्टारर नो एंट्री और वांटेड में अर्जुन असिस्टेंट प्रोड्यूसर थे। इन दोनों ही फिल्मों को उनके पिता बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था।

सलमान की सलाह पर वजन घटाया, फिर किया डेब्यू

सलमान खान ने अर्जुन को वजन कम करने की सलाह दी थी। एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि मोटापा उनकी लाइफ का एक हिस्सा था। वे कभी भी अपना वजन कम नहीं करना चाहते थे, लेकिन सलमान ने उनसे कहा कि अगर वे वजन कम कर लें, तो हीरो बन सकते हैं। यही वो पल था जब अर्जुन ने एक्टर बनने के लिए अपना वजन कम करने का सोचा और 50 किलो वजन घटा लिया।

फिल्म सलाम-ए-इश्क की शूटिंग के दौरान अर्जुन और सलमान खान।

फिल्म सलाम-ए-इश्क की शूटिंग के दौरान अर्जुन और सलमान खान।

इशकजादे में परिणीति की कास्टिंग के खिलाफ थे अर्जुन

2012 में अर्जुन ने फिल्म ‘इशकजादे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आई थीं। हालांकि अर्जुन फिल्म में परिणीति को कास्ट करने के खिलाफ थे। मैशेबल इंडिया से बातचीत में उन्होंने कहा- जब फिल्म के लिए परिणीति की कास्टिंग हुई तो मैं बिल्कुल खुश नहीं था क्योंकि वो बहुत ज्यादा बात करती थीं और उनकी रीडिंग भी खराब थी। जैसे ही परिणीति आईं तो मैंने एक जोक सुनाया, लेकिन उस पर हंसने की जगह परिणीति ने जेन-जी लोगों की तरह कहा- LOL। तब से वो मुझे इरिटेटिंग लगने लगी थीं।

'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग के दौरान परिणीति ने मजाक में अर्जुन को थप्पड़ मारा था।

‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग के दौरान परिणीति ने मजाक में अर्जुन को थप्पड़ मारा था।

अर्जुन कपूर ने दीं लगातार 10 फ्लॉप फिल्में

सक्सेसफुल डेब्यू के बाद भी अर्जुन की करियर जर्नी कोई खास नहीं रही। औरंगजेब, गुंडे, 2 स्टेट्स, की एंड का जैसी फिल्मों में नजर आए, जो हिट रहीं। लेकिन इसके बाद से अर्जुन की एक भी फिल्म हिट नहीं हुई।

2017 में आई हाफ गर्लफ्रेंड और मुबारकां दोनों एवरेज रहीं। 2019 में इंडियाज मोस्ट वांडेट और पानीपत फ्लॉप हो गईं। 2021 की संदीप और पिंकी फरार, 2022 की एक विलेन रिटर्न्स और 2023 की कुत्ते और द लेडी किलर भी नहीं चलीं। 2025 में रिलीज हुई मेरे हसबैंड की बीवी भी फ्लॉप रही।

सिंघम अगेन में विलेन बनकर किया कमबैक

अजय देवगन स्टारर फिल्म सिंघम अगेन में अर्जुन विलेन के अवतार में नजर आए। इस फिल्म में उनके किरदार की काफी तारीफ हुई थी। अनुपमा चोपड़ा को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने फ्लॉप फिल्मों के बाद की मानसिक स्थिति पर बात की। उन्होंने बताया कि पिछले साल से वो डिप्रेशन से जूझ रहे हैं।

शुरुआत में उन्हें समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है, बस इतना महसूस हुआ कि कुछ सही नहीं चल रहा। जिंदगी फिल्मों के इर्द-गिर्द घूमने लगी थी और मन में सवाल उठने लगे कि क्या मुझे दोबारा मौका मिलेगा? इसी दौरान एक ऐसा शख्स मिला जिसने मुझे खुलकर बोलने दिया। तभी पता चला कि मुझे माइल्ड डिप्रेशन है।

हाशिमोटो थायरॉइडिटिस नामक बीमारी है

अर्जुन कपूर ने बताया कि वह हाशिमोटो बीमारी से भी जूझ रहे हैं, जो थायरॉइड बीमारी जैसी है। इसमें वजन भी बढ़ जाता है। इससे मेरी बॉडी काफी परेशानी भी झेलती है। ये बीमारी उन्हें तब हुई जब वह 30 साल के थे। उन्होंने बताया कि ये बीमारी उनकी मां मोना कपूर को भी थी और उनकी बहन अंशुला कपूर को भी है।

————–

बॉलीवुड से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें..

करिश्मा कपूर@51, सलमान पर क्रश, अभिषेक से टूटी सगाई:पति पर लगाया मारपीट का आरोप, सिर्फ 5वीं पास और बनीं नंबर वन हीरोइन

बॉलीवुड की नंबर वन हीरोइन रहीं करिश्मा कपूर ने अपनी एक्टिंग से करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज किया, लेकिन रियल लाइफ में उनका दिल कई बार टूटा। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed