26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों स्टार्स की लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट्स के बाद डेटिंग की खबरें और भी तेज हो गई हैं। हालांकि, इस मामले में तारा और वीर की तरफ से अब तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
वीर पहाड़िया ने मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह इटली के एक यॉट पर पोज देते हुए नजर आ रहे थे। उनके पीछे एक बड़ा सा पहाड़ दिखाई दे रहा था।
इसके कुछ ही देर बाद तारा सुतारिया ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें पहाड़ और समुद्र का खूबसूरत नज़ारा दिखाई दे रहा था। इन दोनों पोस्ट्स के सामने आने के बाद फैंस कयास लगाने लगे कि तारा और वीर साथ में वेकेशन पर गए हैं।
दोनों रैंप वॉक पर साथ आए थे नजर
बता दें, इससे पहले वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया ने लैक्मे फैशन वीक के दौरान एक साथ रैंप वॉक किया था। इसके बाद दोनों को एक पॉश रेस्टोरेंट में डिनर करते हुए स्पॉट किया गय। यहीं से दोनों के डेटिंग रूमर्स की शुरुआत हो गई।
बादशाह के साथ भी जुड़ चुका है तारा का नाम
बता दें, रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 15’ के सेट से बादशाह और तारा सुतारिया के बीच डेटिंग की खबरें शुरू हुईं। जब शिल्पा शेट्टी ने मजाकिया अंदाज में तारा सुतारिया का नाम लेकर बादशाह को चिढ़ाया था। इस पर रैपर शर्मा गए, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर कयास लगाए जाने लगे कि तारा और बादशाह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
2023 में हुआ था तारा और अदार का ब्रेकअप
बता दें, तारा सुतारिया ने पहले एक्टर आदर जैन को डेट किया था। दोनों चार साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। हालांकि, साल 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद आदार ने अलेखा आडवाणी के साथ शादी कर ली थी, जो पहले तारा की बेस्ट फ्रेंड थीं।
सारा अली खान को भी डेट कर चुके हैं वीर
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती वीर पहरिया सारा अली खान को डेट कर चुके हैं। 2018 में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में सारा अली खान ने इस रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। सारा ने इंटरव्यू में कहा था, वह (वीर) इकलौता लड़का है, जिसे मैंने डेट किया है। उनके अलावा मेरी जिंदगी में कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं रहा।