Advertise here

Actor Kanwaljit Singh takes Air India flight a month after tragedy | एअर इंडिया की फ्लाइट में बैठने से डरे कंवलजीत सिंह: वीडियो शेयर कर बोले- वसीयत बना दी है, चलो कोलंबो मे मिलते हैं

Actor Kanwaljit Singh takes Air India flight a month after tragedy | एअर इंडिया की फ्लाइट में बैठने से डरे कंवलजीत सिंह: वीडियो शेयर कर बोले- वसीयत बना दी है, चलो कोलंबो मे मिलते हैं


47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद से 12 जून को लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171, उड़ान भरने के तुरंत बाद एक हॉस्टल पर क्रैश हो गई। इस हादसे में 260 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य शामिल थे। हालांकि, इस दर्दनाक घटना के बावजूद कई सेलिब्रिटीज ने एअर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा जारी रखी है। इसी बीच एक्टर कंवलजीत सिंह ने भी एअर इंडिया की फ्लाइट से सफर किया। लेकिन इससे पहले वह थोड़े डरे नजर आए।

दरअसल, कंवलजीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इसमें वह एयरपोर्ट लाउंज में बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कहते हैं, ‘मैं कोलंबो जा रहा हूं। विल (वसीयत) बना दी है। चलिए कोलंबो में मिलते हैं। एयर इंडिया से फ्लाई कर रहा हूं।’

एक्टर की इस वीडियो पर अब कई लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘सर आपको वकील की जरूरत है?’, दूसरे ने लिखा, ‘एअर इंडिया ने इंडिया की एअर निकाल दी है।’, तीसरे यूजर ने लिखा, ‘आपका सफर मंगलमय हो सर। ध्यान रखिएगा।’ इसके अलावा कई और यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं।

वहीं, कुछ समय पहले ही रवीना टंडन ने एअर इंडिया फ्लाइट से सफर किया था। इसकी तस्वीर भी उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थीं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘नई शुरुआत, ऊंचा उठने और हर कठिनाई के बीच ऊंचा उड़ने, दोबारा खड़े होकर और फिर शुरुआत करने की। माहौल गंभीर था और क्रू अपना दुख छिपाकर मुस्कान के साथ स्वागत कर रहा था।

खामोश पैसेंजर्स और क्रू के बीच एक संवेदना और थोड़े से आत्मविश्वास के साथ जुड़े थे। मेरी उन परिवारों के लिए संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रिय लोगों को खो दिया। एक ऐसा जख्म जो कभी नहीं भरेगा। भगवान हमेशा आपकी मदद करे एअर इंडिया और आप पूरी ताकत के साथ इससे उबरें। जय हिंद।

बता दें, रवीना से पहले जीनत अमान ने भी विमान हादसे के बाद एअर इंडिया में सफर किया था। इंस्टाग्राम पर एक पोट शेयर करते हुए जीनत अमान ने लिखा था, ‘आज सुबह मैं एअर इंडिया की फ्लाइट में बैठी, और जैसे ही सीट बेल्ट बांधी, मैं पूरी तरह भावनाओं से भर गई। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उन्हें हमारा साथ थोड़ा सुकून दे सके, यही दुआ है।’

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed