Advertise here

matthew perry death doctor Salvador Plasencia pleads guilty | ‘फ्रेंड्स’ एक्टर मैथ्यू पेरी की मौत पर खुलासा: डॉक्टर ने केटामाइन देने का जुर्म कबूला, 40 साल की सजा हो सकती है

matthew perry death doctor Salvador Plasencia pleads guilty | ‘फ्रेंड्स’ एक्टर मैथ्यू पेरी की मौत पर खुलासा: डॉक्टर ने केटामाइन देने का जुर्म कबूला, 40 साल की सजा हो सकती है


25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘फ्रेंड्स’ एक्टर मैथ्यू पेरी की मौत के मामले में एक डॉक्टर ने बुधवार को अदालत में खुद को दोषी माना। डॉक्टर साल्वाडोर प्लासेंसिया ने यह कबूल किया कि उन्होंने पेरी को कैटामाइन नाम की दवा दी थी। यह दवा पेरी को उनकी मौत से पहले के एक महीने में दी गई थी।

‘द गार्जियन्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह केस अमेरिका के लॉस एंजिलिस में चल रहा है। प्लासेंसिया चौथे शख्स हैं, जिन्होंने इस केस में दोष कबूल किया है। पांच लोगों पर आरोप लगे थे।

मामले में अगस्त में ट्रायल होना था, लेकिन डॉ. प्लासेंसिया ने महीने उन्होंने चार आरोपों को स्वीकार कर लिया।

43 साल के डॉ. साल्वाडोर प्लासेंसिया, मलिबू के रहने वाले एक डॉक्टर हैं।

43 साल के डॉ. साल्वाडोर प्लासेंसिया, मलिबू के रहने वाले एक डॉक्टर हैं।

डॉ. प्लासेंसिया ने अदालत में केवल जज के सवालों के जवाब दिए। जब जज ने पूछा कि क्या उनके वकीलों ने सजा और बाकी संभावनाओं पर विचार किया है, तो डॉक्टर ने कहा, “उन्होंने सब कुछ सोचा है।”

इससे पहले डॉ. प्लासेंसिया ने खुद को बेगुनाह बताया था, लेकिन अब सरकारी वकीलों से समझौते के बाद उन्होंने चार आरोपों को स्वीकार कर लिया। बदले में तीन और कैटामाइन वितरण के आरोप और दो रिकॉर्ड में गड़बड़ी के आरोप हटा दिए गए।

सरकारी वकीलों ने कोर्ट में कहा कि डॉक्टर ने पेरी को जो घातक डोज दी थी, वो नहीं बेची थी। हालांकि, यह बताया गया कि एक बार जब प्लासेंसिया ने उन्हें इंजेक्शन दिया तो पेरी को एकदम झटका लगा और ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया। इसके बावजूद डॉक्टर ने कैटामाइन की और डोज उनके असिस्टेंट के जरिए देने के लिए छोड़ दी।

इन आरोपों में डॉ. प्लासेंसिया को अधिकतम 40 साल की सजा हो सकती है। हालांकि, डॉक्टर को इससे कम सजा मिलने की संभावना है। गिरफ्तारी के बाद से वह जमानत पर बाहर हैं और 3 दिसंबर को सजा सुनाई जाएगी।

मैथ्यू पेरी को टीवी शो "फ्रेंड्स" में चैंडलर बिंग के रोल के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया है।

मैथ्यू पेरी को टीवी शो “फ्रेंड्स” में चैंडलर बिंग के रोल के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया है।

इस केस में अब तक चार लोग दोष कबूल कर चुके हैं। अब सिर्फ एक आरोपी जसवीन संगा बची हैं। सरकारी वकीलों के मुताबिक वह ड्रग डीलर हैं और ‘कैटामाइन क्वीन’ के नाम से जानी जाती हैं। उन्हीं ने पेरी को वह डोज बेची जिससे उनकी मौत हुई। उसका ट्रायल अगले महीने शुरू होगा। उसने खुद को निर्दोष बताया है।

सरकारी दस्तावेजों और बाकी आरोपियों के कबूलनामों के अनुसार, प्लासेंसिया ने पेरी की मौत से एक महीने पहले उनको कैटामाइन देना शुरू किया था। उन्होंने करीब 20 वायल (100mg) कैटामाइन, लोजेन्ज और सिरिंज उन्हें दिए थे।

प्लासेंसिया ने यह भी स्वीकार किया कि पेरी का नाम उन्हें एक दूसरे मरीज के जरिए मिला था। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने डॉक्टर मार्क चावेज की मदद से पेरी को दवा दिलवाई।

मैथ्यू पेरी लंबे समय से नशे की लत से जूझ रहे थे। टीवी शो 'फ्रेंड्स' के दौरान से ही वह इस समस्या से परेशान थे।

मैथ्यू पेरी लंबे समय से नशे की लत से जूझ रहे थे। टीवी शो ‘फ्रेंड्स’ के दौरान से ही वह इस समस्या से परेशान थे।

सरकारी वकीलों के अनुसार, उन्होंने पेरी को ये दवाएं 4,500 डॉलर में बेचीं। इसके बाद प्लासेंसिया ने चावेज से पूछा था कि क्या वह पेरी को आगे भी दवा दे सकते हैं ताकि वे उसका गो-टू सप्लायर बन सकें।

कैटामाइन आमतौर पर एक एनेस्थीसिया दवा है, लेकिन डिप्रेशन के इलाज में भी इसे ऑफ-लेबल इस्तेमाल किया जाता है। पेरी इसे अपने डॉक्टर से कानूनी रूप से ले रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने इसकी ज्यादा मात्रा मांगनी शुरू कर दी थी।

मैथ्यू पेरी की मौत 28 अक्टूबर 2023 को हुई थी। उनके असिस्टेंट केनेथ इवामासा ने उन्हें मृत पाया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह कैटामाइन बताई गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed