Advertise here

Salman Khan spotted in Bandra | बांद्रा में सलमान खान स्पॉट हुए: ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग के बाद महबूब स्टूडियो से हाई सिक्योरिटी के साथ निकले

Salman Khan spotted in Bandra | बांद्रा में सलमान खान स्पॉट हुए: ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग के बाद महबूब स्टूडियो से हाई सिक्योरिटी के साथ निकले


14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग करने के बाद गुरुवार को सलमान खान कड़ी सुरक्षा के बीच महबूब स्टूडियो से निकले। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

बता दें कि सलमान की अपकमिंग फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प पर आधारित है।

इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स प्रोड्यूस और अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें सलमान के अपोजिट अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया देने वाले हैं।

फिल्म में सलमान कर्नल बी.संतोष बाबू की भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म में सलमान कर्नल बी.संतोष बाबू की भूमिका में नजर आएंगे।

4 जुलाई को फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ था। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए, कैप्शन में गलवान वैली लिखा था।

‘बैटल ऑफ गलवान’ के पोस्टर में वो बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे थे। पोस्टर में सलमान का चेहरा खून में लथपथ था। वो बड़ी मूंछें के साथ गुस्से में दिख रहे थे। बैकग्राउंड में बर्फ से ढके पहाड़ नजर आए।

हाल ही में सलमान खान ISRL (इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग) सीजन 2 को अनवील करने पहुंचे थे। इस दौरान जब उनसे कहा गया कि हर बार सलमान खान ईद के मौके पर फैंस से मिलने बालकनी पर आते थे, लेकिन इस साल वो बात नहीं थी क्योंकि एक्टर बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे खड़े रहकर फैंस से मिले थे।

इस पर सलमान ने कहा था, ये किसी और वजह से नहीं लगवाया गया है, लेकिन हमें सिक्योरिटी के लिए कुछ करना पड़ा, क्योंकि हमें कई बार फैन बालकनी पर सोते मिलते थे। वो लोग चढ़कर बालकनी पर आते थे और सो जाते थे, इसलिए हमें इसे कवर करना पड़ा।

एक साल पहले अपार्टमेंट में चली थीं गोलियां

बताते चलें कि 14 अप्रैल 2024 को सुबह करीब 5 बजे सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 7.6 बोर की बंदूक से 4 राउंड फायरिंग हुई थी। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में फायरिंग करने वालों को कैप्चर किया गया था। फायरिंग उसी दीवार पर हुई, जिससे थोड़ी ही दूरी पर सलमान की बालकनी है, जहां वो फैंस से मिलने आते हैं।

फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके से एक लाइव बुलेट मिली थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप ने ली थी।

इसके बाद से ही एक्टर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। इस हमले के करीब 8 महीने बाद सलमान खान ने अपनी बालकनी में बुलेटप्रूफ ग्लासेस लगवा लिए हैं। इसके साथ ही उनके अपार्टमेंट में चारों तरफ हाई रेजोल्यूशन CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं।

सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर में 1BHK में रहते हैं, जबकि उनके पेरेंट्स इस अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर में रहते हैं।

सलमान को मिली है Y+ सिक्योरिटी

2023 में लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। इस सुरक्षा घेरे में सलमान के साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं। सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *