Abhishek-Aishwarya attended cousin’s wedding | अभिषेक-ऐश्वर्या कजिन की शादी में शामिल हुए: बेटी आराध्या भी नजर आईं, बीते दिनों तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में था कपल

Abhishek-Aishwarya attended cousin’s wedding | अभिषेक-ऐश्वर्या कजिन की शादी में शामिल हुए: बेटी आराध्या भी नजर आईं, बीते दिनों तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में था कपल


8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय कुछ समय पहले तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में थे। इन अफवाहों पर कपल ने कोई बयान नहीं दिया था। लेकिन, इसके बाद दोनों को कई मौके पर साथ देखा गया। हाल ही में अभिषेक-ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ एक शादी में शामिल हुए थे। परिवार की फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बेटी के साथ शादी में शामिल हुए अभिषेक-ऐश्वर्या

अभिषेक-ऐश्वर्या रविवार को पुणे में एक्ट्रेस की कजिन श्लोका शेट्टी के भाई की शादी में शामिल हुए थे। शादी के कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। तस्वीरों में आराध्या को व्हाइट लहंगा पहने देखा जा सकता है। आराध्या ने अपने देसी लुक को मिनिमल मेकअप के साथ लिंक किया। ऐश्वर्या ग्रीन कलर के अनारकली सूट में दिखाई दीं, जबकि अभिषेक पीच कलर का इंडो-वेस्टर्न सूट पहने नजर आए।

तलाक की अफवाहों के बाद कई इवेंट्स में साथ नजर आए

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन कुछ हफ्ते पहले डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के बेटे कोणार्क की शादी में मुंबई में शामिल हुए थे। ऐश्वर्या ने आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म जोधा अकबर (2008) में काम किया था। इससे पहले दिसंबर में दोनों को एक हाई-प्रोफाइल पार्टी में साथ देखा गया था। साथ ही अपनी बेटी आराध्या की बर्थडे पार्टी में भी दोनों साथ नजर आए थे।

तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में थे अभिषेक-ऐश्वर्या

कुछ समय पहले ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन तलाक की खबरों को लेकर चर्चाओं में थे। दोनों के तलाक की अफवाह जब सामने आई तब जुलाई में अनंत-राधिका की शादी में दोनों ने अलग-अलग एंट्री ली और पूरी शादी में दोनों साथ नहीं दिखे। इसके बाद ऐश्वर्या राय अपनी बेटी के साथ वेकेशन पर भी गई थीं, तब भी उनके साथ अभिषेक मौजूद नहीं थे। हालांकि, ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन हाल ही में कुछ इवेंट्स में साथ नजर आए। जिसके बाद दोनों के तलाक की खबरें झूठी साबित हो गईं।

ऐश्वर्या राय आखिरी बार फिल्म पोन्नियिन सेलवन: II में नजर आईं

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन को आखिरी बार साउथ फिल्म डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन: II में देखा गया था। इसी बीच एक खबर सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि दोनों जल्द ही एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। मणिरत्नम दोनों को लेकर फिल्म बनाने पर विचार कर रहे हैं।

साल 2007 में हुई थी ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी साल 2007 में हुई थी। दोनों की शादी को 17 साल हो चुके हैं। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम आराध्या है। काफी समय से ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच अलग होने की खबरें आ रही हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *