Advertise here

Athiya-KL Rahul revealed the name of their daughter | अथिया-केएल राहुल ने रिवील किया बेटी का नाम: पति के बर्थडे के मौके पर नाम अनाउंस किया; 24 मार्च को दिया था जन्म

Athiya-KL Rahul revealed the name of their daughter | अथिया-केएल राहुल ने रिवील किया बेटी का नाम: पति के बर्थडे के मौके पर नाम अनाउंस किया; 24 मार्च को दिया था जन्म


25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अथिया शेट्टी और टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने शुक्रवार को बेटी का नाम अनाउंस किया है। कपल ने बेटी का नाम- इवारा रखा है। कपल ने इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ फोटो शेयर कर नाम अनाउंस किया।

अथिया-केएल राहुल ने शेयर किया बेटी का नाम

अथिया शेट्टी ने अपने पति और क्रिकेटर केएल राहुल के बर्थडे के मौके पर बेटी का नाम अनाउंस किया है। अथिया ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, हमारी बेबी गर्ल, हमारी सबकुछ है। इवारा- गिफ्ट ऑफ गॉड।

बेटी के नाम का मतलब भी बताया

अथिया ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर बेटी के नाम का मतलब भी बताया है। कपल की बेटी का पूरा नाम इवारा विपुला राहुल है। इवारा का मतलब- गिफ्ट ऑफ गॉड, विपुला- अथिया की नानी के सम्मान में और राहुल- इवारा के पापा।

इंडस्ट्री के कई सेलेब्स और क्रिकेटर्स पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं। अथिया के पिता और एक्टर सुनील शेट्टी, अनुष्का शर्मा, मलाइका अरोड़ा, सामंथा रुथ प्रभु, शोभिता धुलिपाला, अर्जुन कपूर ने कपल के इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है।

अथिया शेट्टी ने 24 मार्च को बेटी को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट और स्टोरी शेयर कर बताया था कि उन्होंने बेटी को जन्म दिया है।

साल 2024 में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी

अथिया शेट्टी ने 8 नवंबर 2024, शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। अपने पोस्ट में राहुल ने लिखा था- ‘हमारा खूबसूरत वरदान जल्द आने वाला है, 2025’। इस अनाउंसमेंट में एक कोइंसिडेंस ये था कि राहुल की शादी भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले हुई थी। और उन्होंने पहले बच्चे के जन्म की खुशखबरी भी ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले सुनाई थी।

4 साल डेट करने के बाद 2023 में की थी शादी

अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी, 2023 को क्रिकेटर के.एल. राहुल से शादी की थी। शादी से पहले दोनों करीब 4 सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म हीरो से सूरज पंचोली के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, यह फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। इसके बाद अथिया मुबारकां, मोतीचूर चकनाचूर जैसी चंद फिल्मों में ही नजर आई हैं। शादी के बाद से अथिया ने अब तक कोई नई फिल्म साइन नहीं की है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed