22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

यूट्यूबर विकास पाठक उर्फ ‘हिंदुस्तानी भाऊ’ ने एकता कपूर पर भारतीय सैनिकों के अपमान का आरोप लगाया है। साल 2020 में उन्होंने मुंबई की खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने अब तक इस मामले में FIR दर्ज नहीं की।
इसी के चलते हिंदुस्तानी भाऊ के वकील अली काशिफ खान ने बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में इस मामले की शिकायत की। कोर्ट ने आज शिकायत पर सुनवाई करते हुए खार पुलिस स्टेशन को 28 जुलाई तक ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है। यह शिकायत एकता कपूर, उनके पिता जितेंद्र कपूर और माता शोभा कपूर के खिलाफ की गई थी।
जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ALT बालाजी पर वेब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स’ में भारतीय सैनिकों का अपमान करने का आरोप है। वकील अली काशिफ खान देशमुख की एफआईआर के मुताबिक ALT बालाजी की एक वेब सीरीज के एपिसोड में सेना के जवान को अवैध सेक्शुअल एक्टिविटी करते दिखाया गया है।
शिकायत में कहा गया है कि विकास पाठक उर्फ ‘हिंदुस्तानी भाऊ’ को मई 2020 में इसके बारे में पता चला था। जिसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के मुताबिक, प्रोड्यूसर ने सीरीज में भारतीय सेना की वर्दी को राष्ट्रीय प्रतीक के साथ अवैध सेक्शुअल एक्ट में दिखाकर हमारे देश की गरिमा और गौरव को गलत तरीके से पेश किया है।
इससे पहले भी ALT बालाजी पर इसी तरह के सवाल उठाए गए हैं। कई बार सोशल मीडिया और अन्य लोगों ने ALT बालाजी के कंटेंट की आलोचना की है।