Bhojpuri actress Akshara Singh booked for fraud after she ends her performance in begusarai | भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर लगे धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज: आरोप- 5 लाख लिए, नोट फेंके गए तो मंच पर माइक फेंककर परफॉर्मेंस अधूरी छोड़कर निकलीं

Bhojpuri actress Akshara Singh booked for fraud after she ends her performance in begusarai | भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर लगे धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज: आरोप- 5 लाख लिए, नोट फेंके गए तो मंच पर माइक फेंककर परफॉर्मेंस अधूरी छोड़कर निकलीं


8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह और उनके पति विपिन सिंह के खिलाफ हाल ही में धोखाधड़ी के मामले में शिकायत दर्ज हुई है। हाल ही में बेगूसराय कोर्ट ने कपल को समन भेजा है। दोनों को जल्द से जल्द कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। एक शो के ऑर्गेनाइजर्स का आरोप है कि कपल ने एक शो के लिए उनसे फीस ली थी, हालांकि दोनों ने परफॉर्मेंस पूरी नहीं की।

साल 2023 की दुर्गा पूजा से जुड़ा है मामला

अक्षरा सिंह और पति विपिन सिंह के खिलाफ साल 2023 के एक शो से जुड़े मामले में शिकायत दर्ज हुई है। बेगूसराय के शिकायतकर्ता शिवेश मिश्रा के अनुसार अक्टूबर 2023 में अक्षरा और विपिन को समस्तीपुर जिले के पास स्थित एक गांव में दुर्गा पूजा के इवेंट में परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। इस इवेंट के लिए उन्हें 5 लाख 51 हजार रुपए बतौर फीस दिए गए थे।

उनकी परफॉर्मेंस के दौरान दर्शकों ने नोट फेंकने शुरू कर दिए। इस बात से नाराज होकर अक्षरा सिंह ने परफॉर्मेंस बीच में रोक दी और माइक फेंककर मंच से उतर गईं। जब ऑर्गेनाइजर्स ने उन्हें परफॉर्मेंस जारी रखने को कहा तो उन्होंने इवेंट आगे करने से साफ इनकार कर दिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, अक्षरा सिंह को 3 घंटे की परफॉर्मेंस के लिए इनवाइट किया गया था, हालांकि वो आधे घंटे में ही वहां से निकल गईं। परफॉर्मेंस बीच में रोके जाने से दर्शक भड़क गए। इससे ऑर्गेनाइजर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। शिकायतकर्ता ने ये भी बताया कि एक्ट्रेस को शो से पहले ही 5 लाख के करीब पेमेंट कर दी गई थी। ये रकम उनके पिता के अकाउंट में भेजी गई थी। साथ ही उनका कहना है कि अगर शो में दर्शकों ने उन पर पैसे फेंके तो इसमें ऑर्गेनाइजर्स की क्या गलती थी। बताया ये भी गया है कि ऑर्गेनाइजर्स ने उन्हें मनाने की काफी कोशिश की थी, लेकिन वो रुकी ही नहीं।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुई शिकायत

अक्षरा सिंह के खिलाफ परिवाद पत्र संख्या 2006 /2023 के तहत भारतीय दंड विधान की धारा 323,420,406,427,504 और 506 जैसे गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराई गई है। मुकदमा में जो धाराएं लगाई गई है। वह धोखाधड़ी और गबन करने जैसे गंभीर अपराध से जुड़ी हुई है।

एक परफॉर्मेंस के दौरान भीड़ हुई बेकाबू, लाठीचार्ज हुआ

कुछ महीनों पहले ही अक्षरा सिंह ने आजमगढ़ के एक इवेंट में परफॉर्मेंस दी थी। उनके मंच पर आते ही भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। माहौल बिगड़ता देख अक्षरा सिंह मंच छोड़कर चली गई थीं। हालांकि करीब आधे घंटे बाद किसी तरह लोग शांत हुए। इसके बाद अक्षरा फिर से स्टेज पर आईं।

50 लाख की रंगदारी की मांग हुई, जान से मारने की धमकी भी दी

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से कुछ समय पहले ही 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है। इसके साथ ही कहा गया था कि अगर दो दिन में रकम नहीं दी जाती, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *