bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala passes away | कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला का निधन: मुंबई पुलिस परिजन और हाउसहेल्पर से पूछताछ कर रही; दावा- कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala passes away | कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला का निधन: मुंबई पुलिस परिजन और हाउसहेल्पर से पूछताछ कर रही; दावा- कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत


10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
शेफाली जरीवाला ने साल 2002 में फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। - Dainik Bhaskar

शेफाली जरीवाला ने साल 2002 में फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी।

रीमेक सॉन्ग कांटा लगा गाने से मशहूर हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 जून की रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी मौत हो गई।

अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। शेफाली जरीवाला के घर पर फॉरेंसिक टीम पहुंच चुकी है और सबूत जुटाए जा रहे हैं। वहीं, अंबोली पुलिस स्टेशन में घर की मेड और कुक से पूछताछ की गई है। परिजन के भी बयान लिए जा रहे हैं।

साल 2002 में कांटा लगा आया था, जिससे उन्हें एक अलग पहचान मिली थी।

साल 2002 में कांटा लगा आया था, जिससे उन्हें एक अलग पहचान मिली थी।

सूत्रों के अनुसार, शेफाली को बेहोशी की हालत में उनके पति और एक्टर पराग त्यागी, के साथ तीन अन्य लोग शुक्रवार रात मुंबई के अंधेरी स्थित बेलेव्यू अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल के रिसेप्शन स्टाफ ने पुष्टि की है कि शेफाली जरीवाला को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है।

संगीतकार हरमीत सिंह से की थी पहली शादी

बता दें, शेफाली जरीवाला ने 2004 में मीत ब्रदर्स के संगीतकार हरमीत सिंह से शादी की थी। 2009 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद 2015 में एक्टर पराग त्यागी से शादी कर ली थी।

शेफाली अपने पहले पति हरमीत सिंह के साथ।

शेफाली अपने पहले पति हरमीत सिंह के साथ।

15 साल की उम्र में पड़ा था मिर्गी का दौरा

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में शेफाली ने बताया था कि उन्हें 15 साल की उम्र मिर्गी का दौरा पड़ा था। तनाव और चिंता की स्थिति में उन्हें दौरे आते थे। हालांकि, बाद में उन्होंने योग और रोजाना एक्सरसाइज करना शुरू किया, जिससे उनकी तबीयत बेहतर होने लगी और मिर्गी के दौरे आना बंद हो गए।

म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से की थी शुरुआत

शेफाली जरीवाला ने अपने करियर की शुरुआत 19 साल की उम्र में म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से की थी, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इस गाने में उनके बोल्ड अंदाज और डांसिंग स्टाइल ने लोगों का ध्यान खींचा था।

इसके बाद उन्होंने कुछ और म्यूजिक एल्बम्स और फिल्मों में काम किया। साल 2004 में वे सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी नजर आई थीं। इसके अलावा उन्हें कन्नड़ फिल्म हुडुगारू में भी देखा गया था। शेफाली ने कई डांस रियलिटी शोज में हिस्सा लिया। वहीं, नच बलिए में अपने पति पराग त्यागी के साथ नजर आई थीं।

शेफाली ने वेब सीरीज बेबी कम ना में भी काम किया। इसमें श्रेयस तलपड़े, किकू शारदा और चंकी पांडे भी नजर आए थे।

शेफाली ने वेब सीरीज बेबी कम ना में भी काम किया। इसमें श्रेयस तलपड़े, किकू शारदा और चंकी पांडे भी नजर आए थे।

‘बिग बॉस 13’ में ली थी वाइल्ड कार्ड एंट्री

शेफाली जरीवाला ने 2019 में बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी, जहां उन्हें अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते देखा गया था। बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला का भी निधन 2021 में कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ था।

ये एक्टर-एक्ट्रेस कम उम्र में दुनिया छोड़ गए

प्रत्यूषा बनर्जी

प्रत्यूषा बनर्जी एक्टिंग करियर की शुरुआत करने के लिए जमशेदपुर से मुंबई आई थीं। उनका पहला टीवी शो स्टार प्लस पर ये रिश्ता क्या कहलाता है था, लेकिन कलर्स टीवी पर टीवी शो बालिका वधू से वे घर-घर में पॉपुलर हो गई थीं। उनका ये करियर ज्यादा नहीं चला और प्रत्यूषा 1 अप्रैल 2016 को अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाई गईं।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सांस का रुक जाना बताया गया था। हालांकि उनके माता-पिता ने प्रत्यूषा के बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया था। महज 24 साल की उम्र में ही प्रत्यूषा ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

समीर शर्मा

समीर शर्मा ने स्टार वन के सीरियल दिल क्या चाहता है से अपनी शुरुआत की थी। वो ये रिश्ते हैं प्यार के सीरियल से घर-घर में पॉपुलर हो गए थे। वो दिल्ली से थे और एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई आ गए थे। 5 अगस्त 2020 को समीर का शव उनके मलाड स्थित घर पर लटका हुआ मिला था। पुलिस ने शरीर की हालत को देखते हुए दो दिन पहले फांसी लगाकर उसकी मौत होने की आशंका जताई थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed