Advertise here

Dispute in Sanjay Kapoor’s family over property | संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर फैमिली में विवाद: मां रानी कपूर ने कंपनी और सेबी को लिखी चिट्ठी; बेटे के मौत पर भी उठाया सवाल

Dispute in Sanjay Kapoor’s family over property | संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर फैमिली में विवाद: मां रानी कपूर ने कंपनी और सेबी को लिखी चिट्ठी; बेटे के मौत पर भी उठाया सवाल


27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की मौत के बाद उनकी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद शुरू हो गया है। संजय की मौत के एक महीने बाद उनकी मां रानी कपूर ने कंपनी सोना कॉमस्टार और सेबी को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में उन्होंने बेटे के अचानक हुई मौत पर सवाल उठाए हैं। साथ ही कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। ये चिट्ठी सोना कॉमस्टार कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग के कुछ घंटे पहले लिखी गई है। रानी कपूर अपने लेटर में लिखती हैं-

QuoteImage

‘मैं, रानी कपूर, कंपनी की पूर्व अध्यक्ष और सोना कॉमस्टार (कंपनी) और सोना ग्रुप के फाउंडर स्वर्गीय डॉ. सुरिंदर कपूर की पत्नी हूं। मेरे दिवंगत पति द्वारा 30.06.2015 को बनाए गए वसीयत के अनुसार, मैं उनकी संपत्ति की एकमात्र लाभार्थी हूं और कंपनी सहित सोना समूह की बहुसंख्यक शेयरधारक भी हूं। जैसा कि आप जानते हैं, 12.06.2025 को मेरे बेटे श्री संजय कपूर का यूनाइटेड किंगडम में अत्यंत संदिग्ध और अस्पष्ट परिस्थितियों में दुखद निधन हो गया। जानकारी प्राप्त करने के बावजूद, मुझे घटना के बारे में कोई प्रासंगिक जवाब और दस्तावेज नहीं मिल पाए हैं। और मैं मीडिया द्वारा दी गई जानकारी और वर्जन तक ही सीमित हूं। कृपया ध्यान दें कि शोक की इस अवधि के दौरान, मुझसे कई बार संपर्क किया गया और बिना कोई स्पष्टीकरण दिए या उन्हें पढ़ने और समझने का समय दिए बिना ही विभिन्न दस्तावेजों पर साइन करने के लिए मजबूर किया गया। अत्यधिक मेंटल और इमोशनल तनाव में होने के बावजूद, मुझे बंद दरवाजों के पीछे ऐसे डॉक्यूमेंट्स पर साइन करने के लिए मजबूर किया गया और बार-बार अनुरोध करने के बावजूद, इन डॉक्यूमेंट्स का विषय-वस्तु मुझे कभी नहीं बताई गई। कृपया यह भी ध्यान दें कि मुझे अपने बैंक अकाउंट्स तक पूरी तरह से पहुंच से वंचित कर दिया गया है और मुझे जीने के लिए कुछ चुनिंदा लोगों के रहमोकरम पर छोड़ दिया गया है। यह सब मेरे इकलौते बेटे के निधन के एक महीने से भी कम समय में हुआ है।’

QuoteImage

इस पूरे मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए रानी कपूर के वकील वैभव गग्गर ने कहा, ‘रानी कपूर, कपूर परिवार और सोना ग्रुप की मुखिया हैं। अपने इकलौते बेटे की मौत के सदमे से उबरने के दौरान, कुछ ऐसी घटनाएं घटीं जिनसे रानी कपूर जी को न सिर्फ मौत के तरीके, बल्कि विरासत को लेकर भी कुछ आशंकाएं हुईं। मृत्यु के बाद कई ऐसी घटनाएं घटीं जिन्हें सामान्य नहीं माना जा सकता।

सोना कॉमस्टार के शेयरधारकों को लिखे अपने पत्र में, उन्होंने लिखा है कि उनसे कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए और कुछ चीजों के लिए दबाव डाला गया। इस समय बहुत कुछ सामने आ रहा है। वह मामले की गहराई तक जाना चाहती हैं, और उसे अभी तक मौत का सही कारण पता नहीं चला है। यह बिल्कुल भी स्वाभाविक मौत नहीं लग रही थी। जो कुछ हुआ उसके पीछे उसकी अपनी आशंकाएं हैं।’

बता दें कि बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को लंदन में निधन हो गया था। वह 53 साल के थे। सोना कॉमस्टार ने एक आधिकारिक बयान में कहा था कि उनका निधन हार्ट अटैक आने से हुआ है।

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड थे संजय कपूर

संजय की तीन बार शादी हुई और उनके तीन बच्चे हैं। उनकी पहली शादी 1996 में फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी और यह चार साल तक चली। इन दोनों का कोई बच्चा नहीं था। इसके बाद उन्होंने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की। इन दोनों के दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान हैं।

साल 2014 में करिश्मा और संजय ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी। 2016 में उनका तलाक फाइनल हो गया। अलग होने के बाद संजय ने 2017 में प्रिया सचदेव से शादी कर ली। इस जोड़े का एक बेटा अजारियस है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *