25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

काजोल ने 2012 के बॉक्स ऑफिस विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है। यह विवाद उनके पति अजय देवगन और आदित्य चोपड़ा की यश राज फिल्म्स के बीच हुआ था। उस समय अजय की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ और यश राज फिल्म्स की ‘जब तक है जान’ एक साथ रिलीज हो रही थीं।
हाल ही में द लल्लनटॉप से बातचीत में काजोल ने कहा, “झगड़े हमेशा मुश्किल होते हैं, खासकर जब वो कुछ समय तक सुलझे नहीं रहते। उस वक्त जब ऐसी स्थिति आपके सामने हो, दोनों पक्ष अपने लिए खड़े होते हैं।”
‘सन ऑफ सरदार’ और ‘जब तक है जान’ दोनों फिल्में एक ही दिन, 13 नवंबर 2012 को रिलीज हुईं थीं।
काजोल ने आगे कहा, “एक ऐसा व्यक्ति जो दोनों से जुड़ा हो, उसे असहाय महसूस होता है। आप कुछ नहीं कर सकते। आपको समय के गुजरने का इंतजार करना होता है ताकि भावनाएं ठंडी पड़ जाएं। ताकि चीजें फिर से ठीक हो सकें। परिवर्तन, परिवर्तन होता है, यह ना अच्छा होता है ना बुरा। कहीं लिखा है कि परिवर्तन शाश्वत है। यही एक चीज है जो स्थिर है।”
सन ऑफ सरदार’ में अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में थे। ‘जब तक है जान’ में शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में थे।
अजय की कंपनी ने CCI में शिकायत की थी इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 2012 में अजय और यश राज फिल्म्स के बीच एक दिन रिलीज होने पर इस बात पर विवाद हुआ था कि किस फिल्म को ज्यादा स्क्रीन मिले। अजय की कंपनी ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) में शिकायत की थी। इसमें आरोप था कि YRF ने अपनी ताकत का इस्तेमाल कर ज्यादा स्क्रीन हथिया लीं, जिससे उनकी फिल्म को पर्याप्त स्क्रीन नहीं मिलीं।
हाल ही में रिलीज हुई काजोल की फिल्म मां एक पौराणिक हॉरर फिल्म है।
काजोल विशाल फुरिया की फिल्म ‘मां’ में दिखीं एक्ट्रेस काजोल हाल ही में विशाल फुरिया की माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म ‘मां’ में नजर आई थीं। अब वह फिल्म ‘सरजमीन’ में दिखेंगी। इसमें उनके साथ इब्राहिम अली खान और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। ‘सरजमीन’ 25 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। वहीं, अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ भी 25 जुलाई को रिलीज होगी।