Advertise here

Karisma has nothing to do with Sanjay Kapoor’s business dispute | संजय कपूर के बिजनेस विवाद से करिश्मा का लेना-देना नहीं: संपत्ति में हिस्सा मांगने का दावा गलत, परिवार का करीबी सूत्र बोला- वो बच्चों के लिए चिंतित हैं

Karisma has nothing to do with Sanjay Kapoor’s business dispute | संजय कपूर के बिजनेस विवाद से करिश्मा का लेना-देना नहीं: संपत्ति में हिस्सा मांगने का दावा गलत, परिवार का करीबी सूत्र बोला- वो बच्चों के लिए चिंतित हैं


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन के बाद से ही उनके परिवार में बिजनेस और वसीयत पर विवाद हो गया है। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार दावे किए जा रहे थे कि करिश्मा कपूर ने भी उनके शेयर्स में हिस्सा मांगा है, हालांकि ये दावे पूरी तरह बेबुनियाद हैं।

हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया ने संजय कपूर के परिवार से जुड़े एक करीबी सूत्र के हवाले से लिखा है, करिश्मा कपूर किसी भी उत्तराधिकार विवाद में शामिल नहीं हैं, उनका कोई दावा नहीं है और न ही वह संपत्ति में कोई हिस्सा चाहती हैं। वो बस अपने बच्चों के भविष्य के लिए चिंतित हैं।

संजय कपूर की कंपनी में जारी है विवाद

करिश्मा द्वारा शेयर मांगे जाने के दावे तब सामने आए थे, जब संजय कपूर की मां रानी कपूर ने कंपनी सोना कोमस्टार की सालाना मीटिंग से पहले स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि कंपनी की असल उत्तराधिकारी वो खुद हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि उनके पास कंपनी के सबसे ज्यादा शेयर्स हैं, लेकिन कुछ लोग उनके परिवार की विरासत हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। स्टेटमेंट में रानी कपूर ने बिजनेस या परिवार से जुड़े किसी शख्स का नाम नहीं लिया था। उन्होंने संजय कपूर की मौत को भी संदिग्ध कहा है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, 25 जुलाई को कंपनी की बैठक हुई थी। इससे ठीक एक दिन पहले 24 जुलाई को रानी कपूर ने कंपनी के स्टेकहोल्डर्स को एक पत्र लिखा, जिसमें कहा है कि अचानक संजय कपूर की मौत के बाद उन्हें जानबूझकर सभी तरह के फैसलों से दूर रखा जा रहा है, जबकि वो मैजोरिटी शेयरहोल्डर हैं और पति की विरासत की इकलौती वारिस हैं। रानी कपूर ने ये भी बताया है कि कुछ लोग उनसे जबरदस्ती डॉक्यूमेंट्स में साइन करवा रहे हैं। ये साइन बंद दरवाजों के पीछे करवाए गए और उन्हें कंपनी के अकाउंट्स की भी जानकारी नहीं दी जा रही है।

इस पूरे मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए रानी कपूर के वकील वैभव गग्गर ने कहा, ‘रानी कपूर, कपूर परिवार और सोना ग्रुप की मुखिया हैं। अपने इकलौते बेटे की मौत के सदमे से उबरने के दौरान, कुछ ऐसी घटनाएं घटीं जिनसे रानी कपूर जी को न सिर्फ मौत के तरीके, बल्कि विरासत को लेकर भी कुछ आशंकाएं हुईं। मृत्यु के बाद कई ऐसी घटनाएं घटीं जिन्हें सामान्य नहीं माना जा सकता।

सोना कॉमस्टार के शेयरधारकों को लिखे अपने पत्र में, उन्होंने लिखा है कि उनसे कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए और कुछ चीजों के लिए दबाव डाला गया। इस समय बहुत कुछ सामने आ रहा है। वह मामले की गहराई तक जाना चाहती हैं, और उसे अभी तक मौत का सही कारण पता नहीं चला है। यह बिल्कुल भी स्वाभाविक मौत नहीं लग रही थी। जो कुछ हुआ उसके पीछे उसकी अपनी आशंकाएं हैं।’

बता दें कि बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को लंदन में निधन हो गया था। वह 53 साल के थे। सोना कॉमस्टार ने एक आधिकारिक बयान में कहा था कि उनका निधन हार्ट अटैक आने से हुआ है। बता दें कि संजय कपूर सोना कॉमस्टार के चैयरमैन थे। इस कंपनी की वैल्यू 30 हजार करोड़ रुपए है।

2003 में करिश्मा ने की थी संजय कपूर से शादी

करिश्मा कपूर ने साल 2003 में संजय कपूर से शादी की थी। इस शादी से कपल को दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान हुए। साल 2016 में संजय और करिश्मा ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिली थी, हालांकि तलाक के बावजूद कई मौकों पर करिश्मा, संजय के साथ नजर आती रहती थीं।

करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की थी। ये प्रिया की दूसरी शादी थी। पहली शादी से उन्हें बेटी सफीरा है, जिसे संजय कपूर साथ ही रखते थे। इसके अलावा संजय-प्रिया का एक बेटा अजारियस भी है। संजय ने पहली शादी नंदिता महतानी से की थी, हालांकि इस शादी से उन्हें कोई बच्चे नहीं हैं।

बाएं से दाएं- कियान, सफीरा, संजय कपूर, अजारियस, प्रिया सचदेव और समायरा।

बाएं से दाएं- कियान, सफीरा, संजय कपूर, अजारियस, प्रिया सचदेव और समायरा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed