Advertise here

Ludhiana Ranveer Singh Dhurandar Movie Shoot Controversy | Punjab News | पंजाब में रणवीर सिंह की फिल्म की शूटिंग का विरोध: घर पर पाकिस्तान का झंडा लगाया; VIDEO में AK-47 लेकर कूदते दिखे बॉलीवुड एक्टर – Ludhiana News

Ludhiana Ranveer Singh Dhurandar Movie Shoot Controversy | Punjab News | पंजाब में रणवीर सिंह की फिल्म की शूटिंग का विरोध: घर पर पाकिस्तान का झंडा लगाया; VIDEO में AK-47 लेकर कूदते दिखे बॉलीवुड एक्टर – Ludhiana News


लुधियाना के खेड़ा गांव में रणवीर सिंह धुरंधर फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे थे।

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का सोशल मीडिया पर विरोध होना शुरू हो गया है। इस फिल्म के कुछ सीन लुधियाना के खेड़ा गांव में शूट किए गए हैं, जिसमें घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा लगे दिखे। सोशल मीडिया पर वीडियो देख

.

शूटिंग का 27 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। इसमें रणवीर सिंह एक मकान की छत पर काले रंग का कोट पहने हुए खड़े हैं। उनके साथ कुछ और लोग भी हैं। मकान पर पाकिस्तान का झंडा भी लगा हुआ है। इसके बाद वह गली में जाते हुए फैंस को देखकर हाथ हिलाते हैं। दोबारा रणवीर सिंह उसी छत पर दिखते हैं। यहां वह हाथ में AK-47 गन लेकर छत से नीचे कूदते हैं। वीडियो के आखिर में रेलवे ट्रैक के पास एक ऑयल कंटेनर में ब्लास्ट होता दिखता है।

शूट के दौरान हाथ में AK-47 लेकर छत से कूदते रणवीर सिंह।

शूट के दौरान हाथ में AK-47 लेकर छत से कूदते रणवीर सिंह।

फेसबुक यूजर ने लिखा- बॉलीवुड 2 देशों के बीच नफरत चाहता है फेसबुक पर वीडियो देखकर कमेंट में KCP प्रिंस नाम के यूजर ने लिखा, “बॉलीवुड, दिलजीत से इसलिए नफरत करता है क्योंकि वह दो देशों के बीच शांति चाहते हैं, जबकि बॉलीवुड दो देशों के बीच नफरत चाहता है।” हरमन सिंह सोढ़ी नाम के यूजर लिखते हैं, “पाकिस्तानी झंडा लगा रखा है। कोई देशद्रोही नहीं बोलेगा।”

फेसबुक पर रणवीर सिंह की वीडियो को लेकर लोगों ने सवाल उठाए।

फेसबुक पर रणवीर सिंह की वीडियो को लेकर लोगों ने सवाल उठाए।

अजीत डोभाल की बायोपिक होने की चर्चा फिल्म को आदित्य धर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक इसकी कहानी का खुलासा नहीं किया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल की बायोपिक हो सकती है, जिन्होंने जासूस के रूप में कई साल पाकिस्तान में भी बिताए थे।

यह भी सामने नहीं आ पाया है कि फिल्म में पाकिस्तान का झंडा किन कारणों से लगाया गया है। फिल्म की कास्ट में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और संजय दत्त मुख्य कलाकार हैं। 6 जुलाई को फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था। पूरी फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हो गई।

फिल्म धुरंधर के फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह ढाबे पर झाड़ू मारते हुए दिखते हैं।

फिल्म धुरंधर के फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह ढाबे पर झाड़ू मारते हुए दिखते हैं।

विवाद पर किसने क्या कहा…

SHO बोले- परमिशन लेकर शूटिंग की थाना डेहलों के SHO सुखजिंदर सिंह ने कहा कि फिल्म धुरंधर की शूटिंग खेड़ा गांव में हुई है। रणवीर सिंह की इस फिल्म का सिर्फ 5 से 6 मिनट का सीन यहां पर शूट किया गया। शूटिंग की इजाजत विधिवत रूप से ली गई थी और पूरी प्रक्रिया कानून के दायरे में हुई है।

सरपंच बोले- 3 से 4 दिन गांव में रुकी टीम खेड़ा गांव के सरपंच जसविंदर सिंह ने कहा कि जब फिल्म की शूटिंग करने टीम आई थी, उस समय मैं खुद गांव से बाहर गया हुआ था। टीम गांव में 3 से 4 दिन रुकी। एक्टर रणवीर सिंह भी गांव में आए थे। गांव के साथ-साथ कुछ बंदरगाहों पर भी शूटिंग के शॉट्स उन्होंने किए हैं। गांव में किसी ने पाकिस्तान का झंडा आदि लगा होने का विरोध नहीं किया। जितने दिन टीम यहां रही, पूरी शूटिंग सकुशल हुई।

हिंदू नेता बोले- इन्हें शर्म आनी चाहिए हिंदू नेता अमित अरोड़ा का कहना है कि रणवीर सिंह व अर्जुन रामपाल को शर्म आनी चाहिए। पंजाब के खेड़ा गांव में जो आपने पाकिस्तानी झंडे लगाए, इसे हम हिंदुस्तानी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। आपको शर्म आनी चाहिए। वह दिन देखो जब हमारे टूरिस्ट व सैनिक शहीद हुए थे। मैं पंजाब या केंद्र सरकार से पूछना चाहता हूं कि इन्हें परमिशन किसने दी है कि हमारे पंजाब में पाकिस्तान का झंडा लगाने की। इन दोनों कलाकारों का मुंह काला किया जाएगा।

———————–

ये खबर भी पढ़ें :-

पंजाबी एक्टर दिलजीत के सपोर्ट में आए बब्बू मान:कहा-कलाकार को काम ना करने देना तानाशाही, पंजाबी फिल्मों का सेंसर पंजाब में होना चाहिए

दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म सरदार जी-3 को लेकर हुए विवाद के बाद पंजाबी सिंगर बब्बू मान अब दिलजीत दोसांझ के सपोर्ट में आए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दिलजीत दोसांझ के सपोर्ट में आवाज उठाई है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed