44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

एक्टर-डायरेक्टर मनोज कुमार का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुंबई में जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर लाया गया। यहां उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने मुखाग्नि दी। उनके अंतिम संस्कार में प्रेम चोपड़ा, सलीम खान, सुभाष घई, अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक के साथ शामिल हुए।
बता दें कि शुक्रवार को मनोज कुमार का निधन हो गया था। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। देशभक्ति की फिल्में बनाने के कारण उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता है।
मनोज कुमार के निधन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….
1. एक्टर-डायरेक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन:लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर उपकार बनाई, इसी से मिला भारत कुमार नाम
एक्टर मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। वे 87 साल के थे। वे विशेष रूप से अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे। उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था। उपकार, पूरब-पश्चिम, क्रांति, रोटी-कपड़ा और मकान उनकी बेहद कामयाब फिल्में रहीं। पूरी खबर पढ़ें…
2. मनोज कुमार के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सेलेब्स:धर्मेंद्र और पूनम ढिल्लन ने श्रद्धांजलि दी, रवीना टंडन भावुक हुई; सहारा लेते हुए पहुंचे प्रेम चोपड़ा
मनोज कुमार के अंतिम दर्शन के लिए सेलेब्स उनके घर पहुंच रहे हैं। प्रेम चोपड़ा भी मनोज कुमार के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे। इस दौरान वह हाथ में लाठी लिए और कमर में बेल्ट लगाए नजर आए। पूरी खबर पढ़ें…
अपडेट्स
06:33 AM5 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक के साथ पहुंचे
अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक के साथ मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
06:28 AM5 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
राजपाल यादव ने मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी
राजपाल यादव ने कहा, ‘मनोज कुमार भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के रत्न हैं और हमेशा रहेंगे’
06:24 AM5 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
मनोज कुमार को मिले अवॉर्ड्स और सम्मान
06:19 AM5 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
मनोज कुमार की 7 सुपरहिट फिल्में
06:19 AM5 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
सलीम खान बेटे अरबाज खान के साथ पहुंचे
सलीम खान बेटे अरबाज खान के साथ पवनहंस श्मशान घाट पहुंचे। मनोज कुमार ने सलीम खान के साथ क्रांति फिल्म में काम किया।
06:04 AM5 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
बॉलीवुड सेलेब्स ने मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी
मनोज कुमार के दाह संस्कार में रजा मुराद, प्रेम चोपड़ा समेत बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। सभी ने हाथ जोड़कर एक्टर को श्रद्धांजलि दी।
06:02 AM5 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
मनोज कुमार के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे प्रेम चोपड़ा
प्रेम चोपड़ा हाथ में लाठी और सहारा लेते हुए पवनहंस श्मशान घाट पहुंचे। फिल्म उपकार में प्रेम ने मनोज के छोटे भाई का किरदार निभाया था। हालांकि, प्रेम, मनोज से उम्र में दो साल बढ़े हैं।
05:55 AM5 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
मनोज कुमार के अंतिम दर्शन करने पहुंचे अनु मलिक
अनु मलिक, मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पवनहंस श्मशान घाट पहुंचे।
05:50 AM5 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
पार्थिव शरीर को श्मशान घाट लाया गया
मनोज कुमार के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ पवनहंस श्मशान घाट लाया गया।
05:40 AM5 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
11:30 बजे जुहू पवनहंस श्मशान घाट पर दी जाएगी मुखाग्नि
मनोज कुमार को आज जुहू स्थित श्मशान घाट पर मुखाग्नि दी जाएगी। करीब 11:30 बजे एक्टर का अंतिम संस्कार होगा।
05:37 AM5 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
राजकीय सम्मान के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई
मनोज कुमार के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटे गया।और उन्हें राजकीय सम्मान के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई।
05:34 AM5 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
फूलों से सजी एम्बुलेंस, अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू
मनोज कुमार की एम्बुलेंस को फूलों से सजाया गया। एम्बुलेंस के ऊपर एक्टर की पुरानी तस्वीर लगाई गई।
05:31 AM5 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
मनोज कुमार के अंतिम दर्शन करने पहुंचे लोग
मनोज कुमार के घर गोस्वामी टॉवर्स के बाहर जमा हुई भीड़। एक्टर के अंतिम दर्शन करने के लिए आए लोग।
05:27 AM5 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
अस्पताल से घर पहुंचा पार्थिव शरीर
मनोज कुमार का पार्थिव शरीर कोकिलाबेन अस्पताल से उनके घर लाया गया।