Advertise here

MG Motor Increasing its Sales in EV Market, Windsor EV Makes Record of Selling 20,000 Units in 6 Months of Launch

MG Motor Increasing its Sales in EV Market, Windsor EV Makes Record of Selling 20,000 Units in 6 Months of Launch


पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में MG Motor की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है। कंपनी की EV सेल्स में Windsor EV की बड़ी हिस्सेदारी है। यह लॉन्च के छह महीने के अंदर 20,000 यूनिट्स की सेल्स हासिल करने वाली पहली EV बन गई है। कंपनी ने बताया है कि Windsor EV को मेट्रो शहरों के साथ ही कुछ अन्य शहरों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

MG Motor का कहना है कि कस्टमर्स को Windsor EV का डिजाइन, टेक फीचर्स और अधिक स्पेस वाला केबिन पसंद आ रहा है। Windsor EV को तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके प्राइसेज लगभग 14 लाख रुपये से लगभग 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। MG Motor के EV पोर्टफोलियो में Comet EV, Windsor EV और ZS EV शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की मैन्युफैक्चरिंग MG Motor की गुजरात के हलोल की फैक्टरी में की जा रही है। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि Windsor EV के लिए उसे प्रति दिन लगभग 200 बुकिंग्स मिल रही हैं। इसकी बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने अपनी फैक्टरी की कैपेसिटी बढ़ाने की तैयारी की है। EV के मार्केट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

हाल ही में इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर के प्राइसेज में लगभग 50,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की बैटरी पर आठ वर्ष या 1,60,000 किलोमीटर की वॉरंटी दी जा रही है। पिछले वर्ष दशहरा पर कंपनी ने Windsor EV की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की थी। इसमें फ्रंट और रियर दोनों पर कनेक्टेड LED लाइट्स दी गई हैं। 

Windsor EV में सेडान का कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर का मुकाबला Mahindra XUV400 और टाटा मोटर्स की Nexon EV से है। इसके फ्रंट में कनेक्टेड LED DRL स्ट्रिप के नीचे MG का लोगो है। इसमें फ्रंट लेफ्ट फेंडर पर चार्जिंग पोर्ट है। इसे चार कलर्स – Pearl White, Clay Beige, Turquoise Green और Starburst Black में उपलब्ध कराया गया है। यह पहला ऐसा EV है जिसके लिए बैटरी ऐज ए सर्विस का विकल्प उपलब्ध है। इस विकल्प के साथ Windsor EV का शुरुआती प्राइस घट जाएगा। हालांकि, इसमें प्रति किलोमीटर का अतिरिक्त बैटरी रेंटल चुकाना होगा। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed