UPSC NDA 2 Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार 2 सितंबर को आयोजित यूपीएससी एनडीए 2 परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकेंगे। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को रिजल्ट तक पहुंचने के लिए इस लेख में डायरेक्ट लिंक भी प्रदान किया जाएगा।
बता दें कि 03 सितंबर 2023 को आयोजित एनडीए 2 परीक्षा में लाखों छात्र उपस्थित हुए । अब, ऐसे सभी उम्मीदवार जो एनडीए परीक्षा 2023 (NDA exam 2023) में शामिल हुए थे, वे परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीदवार यूपीएससी एनडीए 2 रिजल्ट (NDA Result) की अपेक्षित तिथि, कटऑफ अंक, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरणों पर अपडेट यहां देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: CDS 2 Result 2023
upsc.gov.in nda 2023: एनडीए 2 रिजल्ट डेट
यूपीएससी एनडीए 2 सितंबर रिजल्ट अक्टूबर 2023 में घोषित होने की उम्मीद है। रिजल्ट लिंक संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट – www.upsc.gov.in पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को वेबसाइट के ‘रिजल्ट सेक्शन’ पर जाना होगा। रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा।
एनडीए 2 मेरिट लिस्ट 2023 पीडीएफ
एनडीए 2 मेरिट लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में तैयार की जाएगी। पीडीएफ में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होगें और दूसरी पीडीएफ में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध पीडीएफ लिंक पर क्लिक करके एनडीए 2 मेरिट लिस्ट 2023 पीडीएफ प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए यहां डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा।
अपेक्षित एनडीए 2 कट ऑफ मार्क्स 2023
रिजल्ट के साथ ही एनडीए 2 कट ऑफ मार्क्स के दिन एनडीए 2 कट ऑफ 2023 जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में अपेक्षित कट ऑफ अंक देख सकते हैं।
वर्ग | एनडीए 2 कट ऑफ 2023 (अपेक्षित) |
सामान्य | 610-620 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 600-610 |
अनुसूचित जाति | 590-600 |
अनुसूचित जनजाति | 580-590 |
ईडब्ल्यूएस | 600-610 |
एनडीए 2 क्वालीफाइंग मार्क्स 2023
उम्मीदवारों को एनडीए परीक्षा 2023 पास करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 25% अंक चाहिए, जिसका अर्थ है कि एनडीए जीएटी के लिए 600 में से 150 अंक और एनडीए गणित के पेपर में 300 में से 75 अंक प्राप्त करने होंगे। हालाँकि, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची कटऑफ अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
Also Read: NDA Result 2023
UPSC NDA 2 Result 2023: ऑनलाइन एनडीए का रिजल्ट कैसे देखें
- आप आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहें, ‘Written Result: National Defence Academy and Naval Academy Examination (II), 2023.’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके कम्प्यूटर स्क्रीन पर यूपीएससी एनडीए रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा।
- फिर ‘Ctrl + F’ टाइप करके पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करें।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें।
Also Check;