Advertise here

Nikolaj Coster Waldau spotted at rameshwaram cafe bengaluru | फैन खुद का वीडियो बना रही थी: तभी पीछे ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के एक्टर निकोलाज कोस्टर दिखे, बेंगलुरु के कैफे में इडली खा रहे थे

Nikolaj Coster Waldau spotted at rameshwaram cafe bengaluru | फैन खुद का वीडियो बना रही थी: तभी पीछे ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के एक्टर निकोलाज कोस्टर दिखे, बेंगलुरु के कैफे में इडली खा रहे थे


2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हॉलीवुड सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में ‘जेमी लैनिस्टर’ का किरदार निभाने वाले डेनिश एक्टर निकोलाज कोस्टर-वॉल्डाउ हाल ही में भारत दौरे पर पहुंचे। शनिवार को बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में उन्हें इडली खाते देखकर एक फैन चौंक गई।

शकीरा नाम की एक कंटेंट क्रिएटर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया जिसमें वह एक्टर के साथ सेल्फी लेती दिख रही हैं।

कंटेंट क्रिएटर शकीरा जिनके इंस्टाग्राम में 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स, उन्होंने निकोलाज का वीडियो शेयर किया।

कंटेंट क्रिएटर शकीरा जिनके इंस्टाग्राम में 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स, उन्होंने निकोलाज का वीडियो शेयर किया।

शकीरा ने लिखा,

QuoteImage

मैं बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में थी। जब मैं खुद का वीडियो बना रही थी, तभी पीछे अचानक निकोलाज कोस्टर-वॉल्डाउ यानी जेमी लैनिस्टर खड़े दिखे। यह मेरे लिए स्टार-स्ट्रक मोमेंट था।

QuoteImage

रामेश्वरम कैफे की ऑफिशियल इंस्टाग्राम पोस्ट में भी एक्टर के दौरे की जानकारी दी गई। पोस्ट में लिखा गया,

QuoteImage

राजाजीनगर स्थित द रामेश्वरम कैफे में एक स्टार से मुलाकात हुई। आज हमारे यहां निकोलाज कोस्टर-वॉल्डाउ और उनकी टीम आई। उनका आभार कि उन्होंने हमारे साउथ इंडियन स्वाद को चखा। यह दिन हमारे लिए खास रहा।

QuoteImage

निकोलाज एक सिंपल काली टी शर्ट में नजर आए।

निकोलाज एक सिंपल काली टी शर्ट में नजर आए।

निकोलाज कोस्टर को हॉलीवुड में उनका पहला बड़ा ब्रेक 2001 में फिल्म ब्लैक हॉक डाउन से मिला, जिसमें उन्होंने अमेरिकी सैनिक गैरी गॉर्डन का रोल निभाया था।

'गेम ऑफ थ्रोन्स' HBO की एक फैंटेसी सीरीज है, जो जॉर्ज आर. आर. मार्टिन के नॉवेल्स पर आधारित है।

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ HBO की एक फैंटेसी सीरीज है, जो जॉर्ज आर. आर. मार्टिन के नॉवेल्स पर आधारित है।

निकोलाज ने ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के अलावा ‘हेडहंटर्स’, ‘स्टीलिंग रेम्ब्रांट’, ‘अ थाउजेड टाइम्स गुड नाइट’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed