Paras chhabra to rashmami desai, Celebs got angry at the paparazzi at Shefali Jariwala’s funeral | शेफाली जरिवाला के अंतिम संस्कार में पैपराजी पर भड़के सेलेब्स: पारस छाबड़ा ने सरेआम बेहूदा न्यूज फैलाने वालों को लताड़ा, रश्मि देसाई बोलीं- शर्म आनी चाहिए

Paras chhabra to rashmami desai, Celebs got angry at the paparazzi at Shefali Jariwala’s funeral | शेफाली जरिवाला के अंतिम संस्कार में पैपराजी पर भड़के सेलेब्स: पारस छाबड़ा ने सरेआम बेहूदा न्यूज फैलाने वालों को लताड़ा, रश्मि देसाई बोलीं- शर्म आनी चाहिए


11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांटा लगा गर्ल नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरिवाला का 27 जून की देर रात निधन हो गया है। अगली सुबह शेफाली के पति पराग को उनके पेट डॉग सिंबा के साथ अपार्टमेंट के बाहर इमोशनल होते देखा गया। इस दौरान कई यूट्यूब चैनल्स और पैपराजी पेजेस पर पराग पर बेहूदा टिप्पणी कई गई। 28 जून को हुए शेफाली के अंतिम संस्कार में जब इन चैनल से जुड़े लोगों का पारस छाबड़ा का सामना हुआ तो जमकर भड़क गए। उन्होंने जमकर महिला को उस न्यूज के लिए लताड़ लगाई। वहीं अंतिम संस्कार पर बिहेवियर पर सवाल उठाने वाली एक पोस्ट देखकर एक्ट्रेस भड़क गई हैं।

शेफाली जरिवाला के निधन की अगली सुबह एक वीडियो सामने आया, जिसमें पराग अपने डॉग सिंबा को लेकर अपार्टमेंट में जाते दिखे। वीडियो रोहित नाम के फोटोग्राफर ने पोस्ट किया था।

वीडियो आते ही कई लोग ये कहने लगे कि पत्नी के निधन के बावजूद पराग अपने पेट डॉग को टहला रहे हैं। इस पर रश्मि देसाई ने भड़कते हुए लिखा, अरे भैया, जजमेंट के बदले, दया और कंपेशन दिखाओ। सिंबा पालतु कुत्ते से कहीं ज्यादा है। वो शेफाली का प्रिय बेटा था। उसके अचानक चले जाने से परिवार अत्यंत दुख में है। मैं मीडिया से अनुरोध करती हूं कि परिवार के दुख का सम्मान करें और उन्हें इस मुश्किल समय में थोड़ा स्पेस दें। सेंसेशनल बनाने की बजाय थोड़ी दया और अंडरस्टैंडिंग दिखाएं।

कुत्ते के साथ पराग के वीडियो पर न्यूज बनाने वाले एक चैनल का सामना अंतिम संस्कार के समय पारस छाबड़ा से हो गया, जिस समय वो भड़क गए। BZ नाम के एक चैनल की रिपोर्टर ने पारस से पूछा, जब आपको न्यूज का पता चला तो कैसा लगा। इसके जवाब में पारस ने कहा, मैंने आपकी कुत्ते वाली न्यूज देखी, बहुत ही बेकार बात है ये। लड़की ने पूछा, क्या न्यूज बनाई। तो पारस ने कहा कि कुत्तों को लेकर घुमा रहे हैं सुबह-सुबह। क्या करे वो बंदा। बहुत ही बेकार न्यूज बनाते हो आप लोग। क्या बोलना क्या है। ये कहते हुए पारस ने उस रिपोर्टर को भगा दिया।

इसके अलावा शेफाली जरिवाला के अंतिम संस्कार से रश्मि देसाई का भी एक वीडियो सर्कुलेट किया गया, जिसमें लिखा गया था, इसका बिहेवियर अजीब नहीं लग रहा। ये देख एक्ट्रेस भड़क गईं। उन्होंने पोस्ट री-शेयर कर लिखा- क्या वाकई। क्या आप इसे जर्नलिज्म कहना चाहते हैं। शर्म आनी चाहिए।

बताते चलें कि सेलेब्स के अलावा भी कई लोग अंतिम संस्कार में पैपराजी के रवैये पर जमकर भड़क रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed