Advertise here

Protest against Vijay Deverakonda Film Kingdom Over How It Shows Sri Lankan Tamils | विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ पर विवाद: तमिल संगठनों ने लगाया सांस्कृतिक अपमान का आरोप, फिल्म को बैन करने की भी उठी मांग

Protest against Vijay Deverakonda Film Kingdom Over How It Shows Sri Lankan Tamils | विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ पर विवाद: तमिल संगठनों ने लगाया सांस्कृतिक अपमान का आरोप, फिल्म को बैन करने की भी उठी मांग


27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम 31 जुलाई को रिलीज हुई थी। इसके बाद से ही यह फिल्म विवादों में घिर गई है। फिल्म पर तमिल पहचान को गलत तरीके से दिखाने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

नवभारत टाइम्स के मुताबिक, तमिल राष्ट्रवादी समूह तमिलर काची (NTK) ने फिल्म के कुछ हिस्सों पर कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही फिल्म को बैन करने की मांग की है। उनका दावा है कि किंगडम’ में श्रीलंकाई तमिलों को नेगेटिव दिखाया गया है।

इसके अलावा फिल्म में विलन का नाम ‘मुरुगन’ रखा गया है, जो तमिलनाडु के सबसे पूजनीय देवताओं में से एक भगवान मुरुगन से जुड़ा नाम है। इस कारण भी लोगों में नाराजगी और आक्रोश देखा जा रहा है।

NTK का कहना है कि यह फिल्म तमिलों की पहचान और सांस्कृतिक इतिहास को बदनाम करती है। इसी को लेकर राज्यभर के कई सिनेमाघरों के बाहर विरोध प्रदर्शन हुए। पार्टी के सदस्यों ने मांग की कि ‘किंगडम’ को तमिलनाडु में दिखाने पर रोक लगाई जाए।

हंगामा बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प होती दिखी। हालात को काबू में लाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन आगे किसी भी तरह की अशांति रोकने के लिए उस इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

एनटीके ने सरकार से एक्शन की मांग की है और तमिलनाडु प्रशासन पर इस फिल्म पर बैन लगाने का दबाव डाला है। वहीं, इन विवादों के कारण लोग इस फिल्म को देखने थिएटर नहीं पहुंच रहे हैं।

31 जुलाई को रिलीज हुई थी फिल्म

फिल्म किंगडम 31 जुलाई को रिलीज हुई थी। फिल्म में विजय देवरकोंडा के अलावा भाग्यश्री और सत्यदेव भी नजर आए हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed