Advertise here

Punjabi Actress Tania Kamboj Father Shot Case Update ; Health Minister Balbir Singh Met Family | Moga | पंजाब में एक्ट्रेस तानिया के पिता की हालत गंभीर: क्लिनिक में घुसकर पांच गोलियां मारीं, स्वास्थ्य मंत्री बोले-सुरक्षा कैसे हटी? इसकी जांच होगी – Moga News

Punjabi Actress Tania Kamboj Father Shot Case Update ; Health Minister Balbir Singh Met Family | Moga | पंजाब में एक्ट्रेस तानिया के पिता की हालत गंभीर: क्लिनिक में घुसकर पांच गोलियां मारीं, स्वास्थ्य मंत्री बोले-सुरक्षा कैसे हटी? इसकी जांच होगी – Moga News


डॉ. अनिल कंबोज को मिलने पहुंचे स्वस्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह।

मोगा जिले के कोट ईसे खां में 4 जुलाई को क्लिनिक के अंदर घुसकर डॉक्टर अनिल कंबोज को गोली मारी गई थी। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर कंबोज पंजाबी फिल्म अभिनेत्री तानिया के पिता हैं। दिनदहाड़े हुए इस हमले से इलाके में दहशत और गुस्सा फैल गया ह

.

रविवार को पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि आरोपी मरीज बनकर आए थे और इस तरह एक डॉक्टर पर हमला बेहद शर्मनाक है। सरकार डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है और जल्द सख्त कदम उठाए जाएंगे।

डॉ. अनिल की सेहत के बारे में जानकारी लेते हुए डॉ. बलबीर सिंह।

डॉ. अनिल की सेहत के बारे में जानकारी लेते हुए डॉ. बलबीर सिंह।

मरीज बनकर क्लिनिक में घुसे थे हमलावर

जानकारी के मुताबिक, दो युवक 4 जुलाई को मरीज के रूप में डॉक्टर अनिल कंबोज के कोट ईसे खां स्थित क्लिनिक में दाखिल हुए। कुछ देर बातचीत के बाद उन्होंने अचानक रिवॉल्वर निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। लगभग पांच गोलियां चलाने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल डॉ. कंबोज को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है और हालत नाजुक बनी हुई है।

पहले दी गई थी सुरक्षा, फिर हटा ली गई

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, डॉ. कंबोज को पहले सुरक्षा दी गई थी, लेकिन कुछ समय पहले वह सुरक्षा वापस ले ली गई थी। जब इस बारे में मंत्री डॉ. बलबीर सिंह से पूछा गया, तो उन्होंने कहा- हम इस पूरे मामले की गहराई से जांच करेंगे कि सुरक्षा क्यों हटाई गई।

अपराधियों को कड़ी सजा देने का वादा

मंत्री ने स्पष्ट किया कि अपराधियों की पहचान जल्द कर ली जाएगी। आरोपियों ने ये कदम एक मरीज बनकर उठाया है। पुलिस जल्द उन्हें गिरफ्तार करेगी। उन्होंने कहा- हम ऐसा संदेश देना चाहते हैं कि पकड़े जाने के बाद इन्हें ऐसी सजा मिलेगी कि कोई भविष्य में इस तरह की हिम्मत न कर सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed