23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सलमान खान इन दिनों फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच 31 मार्च को ईद के मौके पर उन्होंने पार्टी रखी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। सोनाली बेंद्रे, सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल, रितेश देशमुख, जेनेलिया और सुनील ग्रोवर समेत कई सेलेब्स ने पार्टी की रौनक बढ़ाई। यह पार्टी सलमान ने अपनी बहन अर्पिता के रेस्टोरेंट मर्सी में आयोजित की थी।
सलमान खान की ईद पार्टी में पहुंचे ये सेलेब्स
ईद के मौके पर ट्रेडिशनल आउटफिट की बजाय स्टाइलिश लुक में नजर आए सलमान।
पिंक और पर्पल कलर के खूबसूरत सूट में नजर आईं सोनाली बेंद्रे।
सोहेल खान अपने छोटे बेटे संग नजर आए। दोनों ने गले लगाकर दिए पैप्स को पोज दिए।
बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल्स में शुमार रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी ईद पार्टी में पहुंचे।
सोनाक्षी और जहीर इकबाल भी शादी के बाद अपनी पहली ईद सेलिब्रेट करने पार्टी में पहुंचे थे।
नील नितिन मुकेश भी पार्टी में पत्नी संग पहुंचे थे।
चंकी पांडे भी सलमान खान की ईद पार्टी में पहुंचे।
ईद पार्टी में बॉबी देओल काफी स्टाइलिश लुक में पहुंचे थे।
अरबाज खान भी पार्टी में पहुंचे थे।
सलमान की छोटी बहन अर्पिता खान रेड कलर के सूट में काफी प्यारी लग रही थीं।
सलमान खान की ईद पार्टी में उनकी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री भी पहुंची थीं।
ब्लू डेनिम जैकेट और जींस के साथ हैट लगाए जैकी श्रॉफ भी आए नजर।
इस दौरान पिंक कलर के लॉन्ग सूट में सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर भी नजर आईं।
पार्टी में ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं नीलम कोठारी।