28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन के बाद उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बिग बॉस के साथी कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा उनकी कुंडली पढ़ते नजर आते हैं।
वीडियो में पारस कहते हैं- “आपके 8वें भाव में चन्द्र, बुध और केतु बैठे हुए हैं। चन्द्र और केतु का कॉम्बिनेशन सबसे बुरा होता है। 8वां भाव नुकसान, अचानक मृत्यु, फेम, छुपे रहस्य और तांत्रिक चीजों से जुड़ा होता है। आपके लिए चन्द्र और केतु का बुरा तो है ही और साथ में बैठा है बुध। यह चिंता और न्यूरोलॉजिकल समस्याओं को दर्शाता है।”
बता दें कि उस समय इस बातचीत को हल्के में लिया गया था। अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।
पारस छाबड़ा और शेफाली जरीवाला दोनों ने बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया था।
एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पति पराग त्यागी समेत चार लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
फोरेंसिक टीम ने भी शेफाली के घर में जांच की और सबूत जुटाए। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक 2 बार पोस्टमॉर्टम किया गया है।
शेफाली का अंतिम संस्कार ओशिवारा के श्मशान घाट पर किया गया। इस दौरान उनकी मां को हिंदुस्तानी भाऊ ने संभाला। वहीं, पराग ने भावुक होकर मीडिया से कहा, ‘मजाक या ड्रामा मत करिएगा, मेरी परी के लिए प्रे करिएगा। वो जहां भी रहे शांति से रहें।’
शेफाली के अंतिम संस्कार में हिंदुस्तानी भाऊ शामिल हुए।
शेफाली के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
सिंगर सुनिधि चौहान शेफाली के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं।
साल 2002 में कांटा लगा आया था, जिससे उन्हें एक अलग पहचान मिली थी।