8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

तारा सुतारिया और एक्टर वीर पहाड़िया इस वक्त काम से ज्यादा रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में तारा इंडिया कॉउचर वीक 2025 का हिस्सा बनीं। वो इवेंट में शो स्टॉपर थीं। इस दौरान ‘स्काई फोर्स’ एक्टर वीर पहाड़िया उन्हें चीयर करने के लिए मौजूद थे।
फैशन एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तारा और वीर का प्यार भरा अंदाज देखने मिल रहा है। वीडियो में दिखता है कि तारा रैंप वॉक के लिए आती हैं। जैसे ही उनकी नजर वीर पहाड़िया पर पड़ती है, वो उन्हें प्लाइंग किस देती हैं। तारा के फ्लाइंग किस का जवाब एक्टर भी उसी अंदाज में देते हैं। दोनों को सोशल मीडिया और पब्लिक प्लेस पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते देखा, माना जा रहा है कि उनका रिश्ता पक्का है।
शो के बाद, जब एएनआई ने उनसे रूमर्ड रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो,उन्होंने कहा, ‘यह बहुत ही प्यारा है और इसे देखना और ऑनलाइन पढ़ना बहुत अच्छा है।’ जब तारा से वीर को डेट करने पर सवाल किया गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। तार ने केवल इतना कहा कि “मुझे माफ करें,मैं इस समय इस बारे में बात नहीं कर पाऊंगी।”
लगभग चार दिन पहले दोनों के सोशल मीडिया कमेंट से भी माना जा रहा था कि उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। दरअसल, हाल में तारा पंजाबी गायक एपी ढिल्लों और श्रेया घोषाल के नए म्यूजिक वीडियो ‘थोड़ी सी दारू’ में नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सिंगर के साथ कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर की थीं। कैप्शन में, उन्होंने अपने नए गाने की लाइन ‘तू ही ऐ छन्न, मेरी रात ऐ तू’ ही लिखी थी।
उस पोस्ट पर कमेंट करते हुए वीर पहाड़िया ने स्टार और रेड हार्ट वाली इमोजी के साथ माय लव लिखा था। इसके जवाब में तारा ने भी लिखा- ‘माइन’। इस पोस्ट के बाद दोनों को साथ में एयरपोर्ट पर देखा गया था, जहां वीर एक्ट्रेस के लिए कार का दरवाजा खोलते नजर आए थे।
फैशन वीक से ही शुरू हुआ था किस्सा
बता दें कि दोनों ने कुछ महीने पहले लैक्मे फैशन वीक के दौरान एक साथ रैंप वॉक किया था। इसके बाद दोनों को एक पॉश रेस्टोरेंट में डिनर करते हुए स्पॉट किया गय। यहीं से दोनों के डेटिंग रूमर्स की शुरुआत हो गई। फिर दोनों एक ही लोकेशन पर छुट्टियां बिताते भी नजर आए थे।