Advertise here

TV actress eisha Singh’s crying video goes viral, blood in nose tears in eyes | ईशा सिंह का रोते-बिलखते वीडियो वायरल: नाक से बह रहा था खून, फैंस को फिक्रमंद होते देख एक्ट्रेस ने दी सफाई

TV actress eisha Singh’s crying video goes viral, blood in nose tears in eyes | ईशा सिंह का रोते-बिलखते वीडियो वायरल: नाक से बह रहा था खून, फैंस को फिक्रमंद होते देख एक्ट्रेस ने दी सफाई


35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बुरी तरह रोती बिलखती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस की नाक से खून बह रहा है। उनकी हालत देखकर फैंस फिक्रमंद हो गए, जिसके बाद एक्ट्रेस ने वीडियो पर सफाई दी है।

सोमवार को ईशा सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो जारी किया था। वो कैमरे के सामने बुरी तरह चीख-चीखकर रो रही थीं और उनकी नाक से खून बहता दिख रहा था। पोस्ट पर लगातार फैंस उनकी ऐसी हालत की वजह पूछने लगे।

फैंस को फिक्रमंद होता देख एक्ट्रेस ने कुछ देर बाद अपने अकाउंट से एक पोस्ट कर लिखा, हैलो दोस्तों, मेरा मकसद किसी को डराना नहीं था। ये बस मेरी अपकमिंग म्यूजिक वीडियो की एक क्लिप थी। मेरे प्रति आपकी फिक्र के लिए बहुत शुक्रिया।

बताते चलें कि ईशा सिंह को टेलीविजन के पॉपुलर शो इश्क सुबहान अल्लाह से पॉपुलैरिटी मिली थी। उन्होंने 2015 के शो इश्क का रंग सफेद से एक्टिंग डेब्यू किया था, जिसके बाद वो एक था राजा एक थी रानी, इश्क सुब्हान अल्लाह, प्यार तूने क्या किया, सिर्फ तुम और बेकाबू जैसे शोज का हिस्सा रही हैं।

ईशा सिंह ने रियलिटी शो बिग बॉस 18 में भी हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने 6वां स्थान हासिल किया था। शो में उनकी और अविनाश की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा, टीवी एक्टर शालीन भानोट को डेट कर चुकी हैं। उनकी डेटिंग पर बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान भी फिरकी ले चुके हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को लाफ्टर शेफ्स में देखा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *