UPSSSC PET Admit Card 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2023 के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी करने की उम्मीद है। यूपीएसएसएससी के तहत विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए पीईटी एक अनिवार्य परीक्षा है। परीक्षा 28 और 29 अक्टूबर, 2023 को आयोजित होने वाली है। एक बार जारी होने के बाद, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना UPSSSC पेट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और समय और परीक्षा केंद्र जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने UPSSSC पेट एडमिट कार्ड 2023 सावधानीपूर्वक चेक करें और परीक्षा के दिन उन्हें परीक्षा केंद्र पर ले जाएं। किसी भी उम्मीदवार को बिना यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2023 के परीक्षा में प्रवेश नही दिया जाएगा।
UPSSSC PET Admit Card 2023: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड हाइलाइट
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2023 संबंधित सभी जानकारी देख सकते हैं।
यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2023 |
|
भर्ती निकाय का नाम |
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
परीक्षा का नाम |
प्रारंभिक पात्रता परीक्षा |
परीक्षा का तरीका |
OMR आधारित |
परीक्षा तिथि |
28 और 29 अक्टूबर 2023 |
एडमिट कार्ड की स्थिति |
जल्द |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख |
अक्टूबर का पहला सप्ताह अपेक्षित |
आधिकारिक वेबसाइट |
upsssc.gov.in |
UPSSSC PET Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें?
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट – upsssc.gov.in पर जाएं।
चरण 2: एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन करें।
चरण 3: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
चरण 4: परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड प्रिंट करें।