DRDO RAC Recruitment 2023: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने साइंटिस्ट बी सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीआरडीओ के तहत भर्ती और मूल्यांकन केंद्र (आरएसी) ने रोजगार समाचार (23-29) सितंबर 2023 में वैज्ञानिक बी के पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त सूचना जारी की है।
DRDO द्वारा जारी शॉर्ट नोटिस के मुताबिक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में वर्ष 2024 के लिए आवश्यकता के आधार पर इन पदों पर चयन किया जाना है। निर्धारित विषयों में वैध GATE स्कोर रखने वाले उम्मीदवार इन भर्ती अभियानों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
DRDO RAC Recruitment 2023: डीआरडीओ आरएसी भर्ती हाइलाइट
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में डीआरडीओ आरएसी भर्ती 2023 हाइलाइट देख सकते हैं।
संगठन का नाम |
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) |
पद का नाम |
साइंटिस्ट |
आवेदन करने का तारीका |
ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट |
www.drdo.gov.in, www.rac.gov.in |
डीआरडीओ आरएसी भर्ती 2023 अधिसूचना पीडीएफ |
DRDO RAC Recruitment 2023: वैकेंसी डिटेल
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में वैज्ञानिक ‘बी’ पदों के लिए भर्ती जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचित की जाएगी। संगठन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आवश्यकता के आधार पर वर्ष 2024 के लिए वैज्ञानिक ‘बी’ की रिक्तियों की सटीक संख्या जारी करेगा।
DRDO RAC Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा
- इंटरव्यू
DRDO RAC Bharti 2023: शैक्षिक योग्यता
इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास जीवन विज्ञान और मानविकी/सामाजिक विज्ञान सहित वैध GATE (इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट) होना चाहिए। पात्रता, आयु सीमा, अनुभव, वेतन और अन्य विवरणों के साथ विस्तृत भर्ती विज्ञापन उचित समय पर रोजगार समाचार के साथ-साथ आरएसी की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
DRDO RAC Recruitment 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आप नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन कर डीआरडीओ आरएसी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चरण 1: आप आधिकारिक वेबसाइट www.rac.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर डीआरडीओ आरएसी भर्ती 2023 अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अब आपको अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा।
चरण 4: उसके बाद आवेदन पत्र को भरे और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
चरण 5: आवेदन पत्र जमा करें और उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।