BSAEU MEd Result 2023: बाबा साहेब अंबेडकर शिक्षा विश्वविद्यालय (बीएसएईयू) ने आज 22 सितंबर, 2023 को मास्टर ऑफ एजुकेशन, एम.एड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bsaeu.in पर प्रवेश करके अपना BSAEU MEd रिजल्ट 2023 देख सकते हैं। BSAEU MEd रिजल्ट मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए इस लेख में डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।
बीएसएईयू एमएड रिजल्ट 2023 के अलावा, अधिकारियों ने मेरिट लिस्ट भी जारी की है। इस बीच, 25 सितंबर को राज्य अवकाश घोषित होने के कारण एमएड काउंसलिंग तिथि 2023 को भी 26 सितंबर, 2023 तक के लिए टाल दिया गया है।
BSAEU MEd Result 2023 Direct Link
छात्र नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से आप अपना BSAEU MEd रिजल्ट 2023 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
BSAEU MEd Result 2023 ऑनलाइन कैसे चेक करें?
उम्मीदवारBSAEU MEd रिजल्ट पाने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
चरण 1 : पहले आधिकारिक वेबसाइट bsaeu.in पर जाएं।
चरण 2 : होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : आप लॉगिन विवरण जमा करें।
चरण 4: बीएसएईयू एमएड प्रवेश परीक्षा रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5: BSAEU MEd रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें।
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट अपने पास रखें।